scriptपुलिस को देख पलंग के नीचे छिपा वारंटी | Police see warranty hidden under bed | Patrika News

पुलिस को देख पलंग के नीचे छिपा वारंटी

locationग्वालियरPublished: Feb 22, 2020 11:07:05 pm

Submitted by:

Harpal chauhan

पत्नी के साथ चाय पी रहा था पुलिस पहुंच गई

पुलिस को देख पलंग के नीचे छिपा वारंटी

पुलिस को देख पलंग के नीचे छिपा वारंटी

ग्वालियर। हजीरा थाना पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को उसके घर से दबोच लिया। कुछ दिन पहले ही वारंटी ने शादी की थी उसकी हाथ से कंगन और हथेली से मेंहदी भी नहीं छूट पाई थी कि पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वारंटी पर करीब ३० अपराध दर्ज है। पुलिस के मुताबिक इंदिरा नगर चार शहर का नाका निवासी मोनू उर्फ विवेक तोमर को गिरफ्तार किया है। उसका स्थाई वारंट था। मोनू को आबकारी एक्ट के मामले में १७ अक्टूबर २०१९ को उसके घर से गिरफ्तार किया था। बाद में बेल जंप कर गया। पुलिस उसे तलाश कर रही थी लेकिन वह मिला नहीं। पुलिस को पता चला कि मोनू की कुछ दिन पहले शादी हो गई है। इसलिए वह घर पर ही है। पुलिस उसके घर पहुंची तो वह मिल गया। उसके हाथ मे ंकंगन बंधा हुआ था और हाथ में मेहदी भी लगी थी।
पुलिस को देख पलंग के नीचे छिपा वारंटी
न्यू कालोनी नंबर दो कपिल सिकरवार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसका गिरफ्तारी वारंट था। पुलिस को पता चला कि कपिल घर पर ही है। इसके बाद पुलिस उसके घर जा पहुंची। पुलिस का पता चलते ही वह पलंग के नीचे छिप गया। पुलिस ने तलाशी ली तो वह पकड़ में आ गया। इसने पड़ोसन से झगड़ा कर जान से मारने की धमकी दी थी।
पत्नी के साथ चाय पी रहा था पुलिस पहुंच गई
हजीरा पुलिस ने ही एक तीसरे वारंटी रेशम मिल प्रगति नगर निवासी भूरा उर्फ राजेन्द्र सिंह परमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भूरा को उस वक्त पकड़ा जब वह अपनी पत्नी के साथ घर में बैठकर चाय पी रहा था। भूरा ने अपने कुछ सथियों के साथ मिलकर एक घर में घुसकर मारपीट की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो