scriptLockdownStory : पुलिस ने ऐसा मारा डंडा कि चलते ट्रैक्टर के नीचे आया चालक ,सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना | Police struck driver in moving vehicle, farmer came under tire | Patrika News
ग्वालियर

LockdownStory : पुलिस ने ऐसा मारा डंडा कि चलते ट्रैक्टर के नीचे आया चालक ,सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

पिटाई से घबराकर चालक असंतुलित होकर नीचे गिरा और पहिए के नीचे आ गया। घायल चालक को अमायन थाना प्रभारी अपने वाहन से चालक को लेकर अस्पताल पहुंचे।

ग्वालियरMar 29, 2020 / 12:38 pm

Amit Mishra

LockdownStory : चलते वाहन में चालक को पुलिस ने मारा डंडा, टायर के नीचे आया किसान, फसल कटाई के लिए भरवाने गया था ड़ीजल

LockdownStory : चलते वाहन में चालक को पुलिस ने मारा डंडा, टायर के नीचे आया किसान, फसल कटाई के लिए भरवाने गया था ड़ीजल

रंजीत अहिरवार, अब्दुल शरीफ की रिपोर्ट…

ग्वालियर। देश में लॉक डाउन लागू होने से जहां एक तरफ पुलिस लोगों से हाथ जोडकर अपील कर रही है वही दूसरी ओर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक भिंड जिले के अमायन कस्बे में एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने जा रहा था तभी रास्ते में पुलिस ने चालक की पिटाई कर दी।

चालक से मारपीट शुरू कर दी थी
पुलिस की पिटाई के दौरान चलते ट्रैक्टर से चालक नीचे गिरा औ पहिए के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक को अस्पताल ले जाया गया जहां चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। लोगों ने बताया कि चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने जा रहा था तभी सड़क पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर चालक से मारपीट शुरू कर दी थी।

 

घटना आज सुबह 8:30 बजे की है
पिटाई से घबराकर चालक असंतुलित होकर नीचे गिरा और पहिए के नीचे आ गया। घायल चालक को अमायन थाना प्रभारी अपने वाहन से चालक को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया। चालकराज बरेठी गांव का रहने वाला है। घटना आज सुबह 8:30 बजे की बताई जा रही है।

 

संतुलन बिगड और नीचे आ गया
बताया जा रहा है कि चालक फसल कटाई के लिए ट्रैक्टर ले जा रहा था रास्ते में पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने जा रहा था तभी चालक को पुलिस वालों ने डंडा मारने लगे। ट्रैक्टर चालक बचाव करने लगा तभी उसका संतुलन बिगड गया और वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। इस घटना के बाद अमायन के लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। उधर जानकारी ये भी आ रही है कि ट्रैक्टर चालक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई है,लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

 


पुलिस कर रही गुडांगर्दी
घटना के बार लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाए है। लोगों का कहना है कि पुलिस लॉक डाउन के नाम पर गुडांगर्दी कर रही है। पुलिस बेवजह लोगों को रोककर मारपीट कर रहीे है। और अब तो लोगों की जान तक लेने में तुली है।

Home / Gwalior / LockdownStory : पुलिस ने ऐसा मारा डंडा कि चलते ट्रैक्टर के नीचे आया चालक ,सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो