script30 हजार के इनामी को पकडऩे के लिए पुलिस ने लिया कोरोना वायरस का सहारा | Police took help of corona virus to catch the prize of 30 thousand | Patrika News

30 हजार के इनामी को पकडऩे के लिए पुलिस ने लिया कोरोना वायरस का सहारा

locationग्वालियरPublished: Apr 05, 2020 10:03:23 pm

नाबालिग पड़ोसन को अगवा कर करीब छह महीने से धार में जाकर दुबके 30 हजार के इनामी को पुलिस ने दबोच लिया। उसे घेरने के लिए पुलिस की टीम स्वास्थ विभाग के कर्मचारी बनकर बस्ती में पहुंची। पुलिस को यह तो पता चल गया था कि इनामी अगवा लड़की के साथ धरनड की आदर्श कॉलोनी में है

corona

30 हजार के इनामी को पकडऩे के लिए पुलिस ने लिया कोरोना वायरस का सहारा

ग्वालियर. नाबालिग पड़ोसन को अगवा कर करीब छह महीने से धार में जाकर दुबके 30 हजार के इनामी को पुलिस ने दबोच लिया। उसे घेरने के लिए पुलिस की टीम स्वास्थ विभाग के कर्मचारी बनकर बस्ती में पहुंची। पुलिस को यह तो पता चल गया था कि इनामी अगवा लड़की के साथ धरनड की आदर्श कॉलोनी में है, लेकिन उसके मकान का पता नहीं था। उसका दरवाजा खुलवाने के लिए टीम ने स्वास्थकर्मी बनकर लोगों को कोविड-19 से बचने के टिप दिए, पब्लिक से बातों में आरोपी का पता भी उगलवा लिया। उसके घर का पता चलने पर रेड कर आरोपी को दबोच कर नाबालिग को बरामद किया।
गोला का मंदिर से अमित जाटव पड़ोस में रहने वाली 14 साल की लडकी को अगवा कर ले गया था। पुलिस ने बताया 18 अक्टूबर को बेटी स्कूल गई थी। दोपहर डेढ़ बजे तक नहीं लौटी तो परिवार ने उसे तलाशा, तब पता चला कि उसका अपहरण हो गया। पड़ोसी अमित जाटव भी गायब था तो अमित को टारगेट कर सर्चिंग की। सर्विलांस से पता चला कि लड़की को अगवा करने में अमित के साथ उसके पिता हरि सिंह जाटव, मां ऊषा, भाई ओमप्रकाश, अंशुल, भाभी वर्षा, चाचा पप्पू जाटव के अलावा दोस्त अरविंद अहिरवार, लालू उर्फ ललित चौबे साजिश में शामिल थे।
धार में मिली लोकेशन
अगवा लड़की के परिजन ने बेटी को तलाशने में पुलिस की कार्रवाई को कारगर नहीं मानकर दो बार अदालत में बंदी प्रत्यक्षीकरण लगाई। प्रेशर बढऩे पर आरोपी की तलाश के लिए दो बार एसआइटी भी बनाई। एडीजीपी राजबाबू सिंह ने आरोपी अमित पर 30 हजार का इनाम घोषित किया था। आइटी सेल में पदस्थ केपी यादव को पता चला कि अमित जाटव लड़की को अगवा कर प्रीतमपुर, धार से सटे धरनड की आदर्श कॉलोनी में दुबका है। इन दिनों लॉकडाउन है। आरोपी को दबोचने के लिए स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम स्वास्थकर्मी बनकर कॉलोनी में पहुंच गए। वहां लोगों को अपना परिचय कोविड-19 से बचाव के बारे में बताने वाले स्वास्थकर्मियों का बताया। कोरोना वायरस से सुरक्षा के टिप्स के साथ टीम कॉलोनी में अमित जाटव के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। कुछ घंटे की मशक्कत में वह घर मिल गया जहां आरोपी लड़की को अगवा कर दुबका था तो उसे दबोच कर लड़की को बरामद किया।
कारखाने में कर रहा था नौकरी
पड़ोसन को अगवा कर इनामी अमित प्रीतमपुरा में कारखाने में नौकरी कर रहा था, कॉलोनी वालों से पहचान छिपाने के लिए उसने अपना नाम भी बदल लिया था। पड़ोसियों को शक नहीं हो इसलिए खुद उनसे ज्यादा बात नहीं करता था। उसके आसपास रहने वालों ने पुलिस टीम को बताया अमित के घर का दरवाजा बहुत कम खुलता था। उसके साथ घर में कोई लड़की भी है इसकी जानकारी भी लोगों को नहीं थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो