scriptशारीरिक अक्षमता को दी मात, संघर्ष से पाया मुकाम | prachi yadav selected for para olympic | Patrika News

शारीरिक अक्षमता को दी मात, संघर्ष से पाया मुकाम

locationग्वालियरPublished: May 16, 2021 11:34:10 pm

Submitted by:

Vikash Tripathi

भिण्ड . भिंड जिले के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गाता निवासी कयाकिंग केनोइंग की 27 वर्षीय महिला दिव्यांग खिलाड़ी का पेरा ओलंम्पिक में चयन कर लिया गया है।

शारीरिक अक्षमता को दी मात, संघर्ष  से पाया मुकाम

शारीरिक अक्षमता को दी मात, संघर्ष से पाया मुकाम

भारतीय कैनोइंग कयाकिंग संघ के महासचिव प्रशांत सिंह कुशवाहा के मुताबिक़ प्राची यादव दोनों पैरों से निशक्त होकर पैरा कैनोइंग कयाकिंग के लिए भिंड शहर के गौरी तालाब में प्रैक्टिस कर रही थी। बता दें कि कैनोइंग का केंद्र भिंड में संचालित है जिसकी देखरेख स्थानीय स्पोट्र्समैन राधे गोपाल यादव कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्राची यादव का चयन अंतरराष्ट्रीय केनो संघ द्वारा पेरा ओलंम्पिक टोक्यो (जापान) के लिये किया गया है। प्राची यादव ने मध्य प्रदेश से कोटा प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि प्राची का चयन वीएल2-200 मीटर महिला केटेगरी में किया गया है। अब तक के कैनोइंग पैकिंग के इतिहास में मध्य प्रदेश में यह पहली बार हुआ हैं कि कयाकिंग केनोइंग में किसी खिलाड़ी ने ओलंम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है। प्राची यादव विगत 4 वर्षो से भोपाल स्थित छोटे तालाब (एम.पी. के.सी.ए.) बोट क्लब पर निरंन्तर अभ्यासरत हैं, यहां प्रतिदिन वह प्रशिक्षक मयंक ठाकुर के सानिध्य में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्राची यादव का पैरा ओलंपिक के लिए चयन 2019 के वल्र्ड चैम्पियनशिप के आधार पर किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो