script

33 घंटों में एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन 13 जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश

locationग्वालियरPublished: May 25, 2022 03:13:29 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

मौसम में बदलाव आते ही रात का पारा 5.8 डिग्री हुआ कम, आज बढ़ेगा

photo6071396560702384681_1.jpg

Pre-monsoon

ग्वालियर। मौसम में आए बदलाव के चलते गर्मी से हल्की सी राहत मिली है। बीते दिनों हुई बूंदाबांदी का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। सुबह से हल्की धूप निकली, जिससे दिन में लोगों को और दिनों की अपेक्षा परेशानी नहीं आई। इसके चलते दिन में पंखों में ही लोगों को राहत मिलती रही। दो दिनों से मौसम में आई कमी के चलते तापमान दिन और रात का कम हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिन और रात के तापमान में बढ़ौतरी होगी। इसके साथ ही बादल छाए रहेंगे और बूंदाबादी भी हो सकती है। जम्मू के आसपास और दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इसके चलते मौसम में बदलाव आ रहा है। बदले मौसम के चलते अब दिन के साथ रात का तापमान भी कम हो रहा है। इसमें एक ही रात में रात का तापमान 5.8 डिग्री तक कम हो गया। वहीं दिन का तापमान .3 डिग्री तक बढ़ा है।

वहीं आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है। हालांकि नौतपा के पहले रविवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री पर ठहर गया। यह सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, यह सामान्य से 5.8 डिग्री कम है। अभी एक ट्रफ लाइन अरब सागर की तरफ जा रही है। इस वजह से नमी बनी हुई है। इसके चलते नौतपा में ज्यादा तपन नहीं हाेने के आसार हैं।

नया सिस्टम 27-28 मई से एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद फिर प्रदेशभर में बारिश का दौर शुरू होगा। ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, सागर और उसके आसपास इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इंदौर को अभी प्री-मानसून की बारिश के लिए कम से कम एक सप्ताह का इंतजार करना होगा।

चली तेज हवाएं

अभी जम्मू-कश्मीर में एक सिस्टम बना हुआ है। राजस्थान से अरब सागर तक ट्रफ लाइन बनी हुई है। झारखंड के ऊपर चक्रवाती घेरा होने के कारण ग्वालियर-चंबल, सागर, जबलपुर, रीवा और सतना में तेज हवाएं चलीं। इसी के चलते जबलपुर में आंधी-बारिश से पेड़ उखड़ गए। सतना में मकान का छज्जा गिरने से एक राहगीर इसके चपेट में आ गया। वहीं पेड़ के नीचे दबने से 2 लड़कियों की मौत हो गई थी। कई इलाकों से पेड़ उखड़ने की सूचनाएं भी आईं। जबलपुर के भेड़ाघाट में भी बड़ा हादसा होने से टल गया।

ऐसी रही पारे की चाल

11.30 बजे पारा 32.60

सुबह- 5.30- 22.80

सुबह- 8.30- 26.60

सुबह-11.30- 32.60

दोपहर- 2.30- 35.80

शाम – 5.30- 35.40

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x8b0wnj

ट्रेंडिंग वीडियो