बुधवार को कार्यपरिषद बैठक की शुरुआत से पहले ही छात्र पहुंच गए और हंगामा करने लगे थे। बाद में सभी छात्रों ने कुलपति प्रो.साहित्य कुमार नाहर को मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया। इस दौरान अभाविप के महानगर मंत्री विनोद कुशवाह, महानगर सह मंत्री शेखर करण, राज ब्रजकिशोर तोमर, भाग संयोजक कृष्णा बघेल, आकाश तोमर, विवेक भदौरिया, संजीव आदि मौजूद थे।
पंजाब के बाद MP में हथियारों का सबसे बड़ा जखीरा, ग्वालियर के हर 8वें व्यक्ति के पास बंदूक
राजा मानसिंह संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक बुधवार को हुई। इसमें विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तन का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया। अब विवि का नाम राजा की बजाय महाराजा मानसिंह विश्वविद्यालय करने की अनुशंसा की गई।