ऑटो एलपीजी अब 76.43 रुपए लीटर, सीएनजी 83.50 रुपए किलो और पीएनजी 42.94 रुपए प्रति क्यूबिक यूनिट के भाव से बिकेगी।
यह भी पढ़ें- कैंसर ग्रस्त ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- अगले जन्म लौटकर आउंगा, इंतजार करना
कमर्शियल सिलेंडर : पिछले साल 1 दिसंबर को थे सबसे अधिक दाम
19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के दाम अभी तक के सर्वोच्च स्तर पर 2465.50 रुपए पर जा पहुंचे हैं। पूर्व में यह 2194.50 रुपए का बिक रहा था। इसमें सीधे ही 271 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। अभी तक कमर्शियल सिलेंडर के पिछले साल 1 दिसंबर को 2290.50 रुपए सर्वाधिक दाम हुए थे। चूंकि कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग फूड स्टॉल, होटल, रेस्टॉरेंट आदि जगहों पर किया जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब इनके दामों में भी बढ़ोतरी होगी।
रेस्टॉरेंट संचालक राजू अरोरा ने बताया कि, जिस तरह से कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो रहा है उससे काम करना मुश्किल हो गया है। इससे निश्चित ही फूड के दाम भी बढ़ाने पड़ेंगे। वहीं, 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर (एलपीजी) के दाम 1033.50 रुपए पर स्थिर रखे गए हैं। एलपीजी पर 22 मार्च को 50 रुपए की वृद्धि की गई थी।
यह भी पढ़ें- यहां 21 साल से खुद ही जल रही है अखंड ज्योति, न कोई घी भरता है न लगाता है बत्ती, वैज्ञानिक भी हैरान
12 दिन में पेट्रोल के दाम 7.78 तो डीजल के 7.34 रुपए बढ़े
वहीं, दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल की बात करें तो बीते 12 दिन में पेट्रोल-डीजल के दामों में रोजाना 80 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। शनिवार को 80 पैसे की बढ़ोतरी होने के बाद अबतक पेट्रोल के दाम 7.78 रुपए प्रति लीटर तो डीजल के दाम 7.34 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं।
ऐसे बढ़ रही ऑटो LPG
-1 फरवरी 2022 को 64.56 प्रति. लीटर
-1 मार्च 2022 को 67.77 प्रति. लीटर
-1 अप्रैल 2022 को 76.43 प्रति. लीटर
ऐसे बढ़े PNG के दाम
-17 अक्टूबर 2021 को 35.08
-1 जनवरी 2022 को 37.08
-24 मार्च 2022 39.08
-1 अप्रैल 2022 को 42.94
खाट पर शव लादकर कई किमी पैदल चलीं महिलाएं, देखें वीडियो