scriptप्राचार्य ने महिला शिक्षक को जाल में फंसाकर किया यह गंदा काम | Principal did this dirty work by trapping a female teacher | Patrika News

प्राचार्य ने महिला शिक्षक को जाल में फंसाकर किया यह गंदा काम

locationग्वालियरPublished: Mar 18, 2020 07:39:26 pm

उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के बाद अतिरिक्त संचालक डॉ. एमआर कौशल ने शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मोहना के प्रभारी प्राचार्य सुंदरलाल दोहरे को पद से हटा दिया है। इसके साथ ही सांइस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएल अहिरवार को प्राचार्य की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. अहिरवार को वित्तीय अधिकार भी दिए गए हैं।

rape

प्राचार्य ने महिला शिक्षक को जाल में फंसाकर किया यह गंदा काम

ग्वालियर. उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के बाद अतिरिक्त संचालक डॉ. एमआर कौशल ने शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मोहना के प्रभारी प्राचार्य सुंदरलाल दोहरे को पद से हटा दिया है। इसके साथ ही सांइस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएल अहिरवार को प्राचार्य की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. अहिरवार को वित्तीय अधिकार भी दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि मोहना कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य पर आर्थिक अनियमितताओं के साथ-साथ महिला अतिथि विद्वान के साथ सैक्सुअल हैरिसमेंट किए जाने का प्रकरण पंजीबद्ध है। इसकी विवेचना जारी है। जबकि कॉलेज के कर्मचारियों ने प्राचार्य पर आर्थिक अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए आदेश के बाद इसकी जांच तीन सदस्यीय समिति ने की थी। कुछ दिन पहले टीम ने कॉलेज पहुंचकर सभी कर्मचारियों के बयान लिए थे। कर्मचारियों ने आर्थिक अनियमितताओं से संबंधित शिकायत को लेकर बयान दर्ज कराने के साथ ही जांच दल को दस्तावेज भी सौंपे थे। बयान और दस्तावेजों के आधार पर समिति ने अनियमितताएं होने की बात प्राथमिक दृष्टि से सही बताई थी। यह रिपोर्ट अतिरिक्त संचालक के पास पहुंचने के बाद उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त के आदेश पर कार्रवाई की गई है। महिला अतिथि विद्वान की विभागीय शिकायत और एफआईआर के बाद तीन सदस्यीय दल ने कॉलेज पहुंंचकर स्टाफ के बयान लिए थे। इसके साथ ही अतिथि विद्वान के बयान दर्ज किए गए।
मोहना कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ यौन प्रताडऩा और आर्थिक अनियमितताओं के आरोप चल रहे थे। उच्च शिक्षा आयुक्त के आदेश के बाद प्राचार्य का प्रभार छीनकर साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीएल अहिरवार को अतिरिक्त प्रभार दिया है।
डॉ एमआर कौशल, अतिरिक्त संचालक-उच्च शिक्षा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो