script71 से बढ़ाकर 200 करोड़ का है संपत्ति कर का लक्ष्य : निगमायुक्त | Property tax target is increased from 71 to 200 crores: Corporation Co | Patrika News

71 से बढ़ाकर 200 करोड़ का है संपत्ति कर का लक्ष्य : निगमायुक्त

locationग्वालियरPublished: Oct 06, 2021 09:37:43 am

Submitted by:

Narendra Kuiya

– मप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स में लगाया गया संपत्ति कर शिविर, निगम के खाते में जमा हुआ 1 करोड़ 32 लाख 23 हजार 819 का राजस्व

71 से बढ़ाकर 200 करोड़ का है संपत्ति कर का लक्ष्य : निगमायुक्त

71 से बढ़ाकर 200 करोड़ का है संपत्ति कर का लक्ष्य : निगमायुक्त

ग्वालियर. ग्वालियर में अब तक 71 करोड़ रुपये सम्पत्ति कर जमा होता रहा है। मैंने इसे 200 करोड़ करने का लक्ष्य तय किया है जो कि आप सभी के सहयोग से पूर्ण होगा। इसके लिए हमने तय किया है कि शहर से प्रतिदिन 5 करोड़ रुपये कर के रूप में हमें प्राप्त हों। गारबेज शुल्क से संबंधित विसंगतियों को इसी माह दूर कर दिया जाएगा। यह बात नगर निगमायुक्त किशोर कान्याल ने मंगलवार को मप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में लगाए गए संपत्ति कर शिविर के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि सर्वाधिक कर जमा करने वालों को निगम द्बारा सम्मानित किया जायेगा। चैंबर ऑफ कॉमर्स में हुए शिविर में कुल 1 करोड़ 32 लाख 23 हजार 819 का राजस्व निगम के खजाने में जमा हुआ। सर्वाधिक राजस्व की वसूली वार्ड क्रमांक-57 के टीसी विनीत शर्मा एवं एपीटीओ रमेश शर्मा ने 13 लाख 94 हजार 143 रुपए की। शिविर के अंत में एमपीसीसीआइ के अध्यक्ष विजय गोयल ने सहायक संपत्तिकर अधिकारियों रमेश शर्मा, महेश कुशवाह, महेश पाराशर, राजेन्द्र कुशवाह, श्रीकृष्ण यादव, प्रमोद माहेश्वरी एवं रघुवीर भदौरिया का पुष्पमाला से स्वागत किया। इस मौके पर निगम के उपायुक्त एपीएस भदौरिया,चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष पारस जैन, संयुक्त अध्यक्ष-प्रशांत गंगवाल, मानसेवी सचिव डॉ.प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष-वसंत अग्रवाल आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो