ग्वालियर

15 साल बाद सावन मास में पड़ रहा है ऐसा पुष्य नक्षत्र,यह उपाय करते ही बदल जाएगी किस्मत

15 साल बाद सावन मास में पड़ रहा है ऐसा पुष्य नक्षत्र,यह उपाय करते ही बदल जाएगी किस्मत

ग्वालियरAug 09, 2018 / 05:23 pm

monu sahu

grah nakshatra of pure water, Nakshatras, Padas and the Stars

ग्वालियर। सावन महीने में शुक्र पुष्य नक्षत्र पंद्रह साल बाद आया है। पुष्य नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। सावन महीने में भगवान शिव की उपासना करने वाले शुक्र पुष्यनक्षत्र को लेकर उत्साहित है। पंडितों का कहना है कि शुक्रवार के दिन पुष्य नक्षत्र लंबे समय बाद आया है। इस दिन अलग-अलग जातकों को भगवान शिव की पूजा करना, दान करने से कृपा प्राप्त होती है। वही खरीदारी करने से लाभकारी माना जाता है।
यह भी पढ़ें

Breaking : ग्वालियर चंबल संभाग में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस,खुले रहे बाजार,See video



इस दिन भगवान शिव, गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय एवं नंदी का अभिषेक किया जाने से जीवन में आने वाले कष्टों का हरण होता है। पंडित नरेंद्र नाथ पांडेय के मुताबिक सावन महीना भगवान शिव के लिए समर्पित है। इस महीने का हर दिन भगवान शिव की उपासना की जा सकती है।
यह भी पढ़ें

देश का यह है सबसे अलग रेलवे स्टेशन,जहां स्टेशन मास्टर ही बेच रहा टिकट और….



पुष्य नक्षत्र का योग शुक्रवार के दिन विशेष फलदायी होता है। पुराणों में पुष्य नक्षत्र के बारे में वर्णित है। पुष्य नक्षत्र में जन्म लेने वाले भाग्यशाली होते हैं। शुक्र पुष्य नक्षत्र में जन्म लेने वाले बालक पर भगवान शिव व माता पार्वती की विशेष कृपा जीवन भर रहेगी।
यह भी पढ़ें

बैंक कर्मचारी के आइडिया में उलझी सेल्मैन की पत्नी,फिर हुआ ऐसा अंजाम



इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले बालक एवं बालिका चत्मकारी होंगे। वे जन कल्याण एवं उच्च पदों पर आसीन रहने वाले रहेंगे। एेसे बालक के जन्म लेने के पश्चात भगवान शिवजी की कृपा के लिए विशेष पूजा अर्चना जातक को करानी चाहिए। जिससे उसके जीवन के कष्टों दूर होंगे।
यह भी पढ़ें

SC ST भारत बंद : लोगों में खौफ, ज्यादातर बाजार बंद, पूरे ग्वालियर पर पुलिस की नजर



पुष्य नक्षत्र में होगी खरीदारी
शुक्र पुष्य नक्षत्र में जातकों द्वारा खरीदारी का योग है। 10 अगस्त शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र सुबह सूर्योदय से शुरू होगा और मध्य रात तक शुभ फलदायी रहेगा। ज्योतिषाचार्य पांडेय के मुताबिक सुबह 11 बजे से एक बजे तक शाम 4 बजे से 7 बजे औ रात 8 बजे से 11 बजे तक होगी। इस दिन जमीन, मकान, वस्त्र, सोना, चांदी आदि खरीदी लाभकारी होगा।

Home / Gwalior / 15 साल बाद सावन मास में पड़ रहा है ऐसा पुष्य नक्षत्र,यह उपाय करते ही बदल जाएगी किस्मत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.