script15 अक्टूबर को रोड शो : मंदिर, मस्जिद, चर्च व दाताबंदी छोड़ गुरुद्वारा भी जाएंगे राहुल | rahul gandhi road show in gwalior | Patrika News

15 अक्टूबर को रोड शो : मंदिर, मस्जिद, चर्च व दाताबंदी छोड़ गुरुद्वारा भी जाएंगे राहुल

locationग्वालियरPublished: Oct 14, 2018 11:29:25 am

Submitted by:

Gaurav Sen

15 अक्टूबर को रोड शो : मंदिर, मस्जिद, चर्च व दाताबंदी छोड़ गुरुद्वारा भी जाएंगे राहुल

rahul gandhi road show in gwalior

15 अक्टूबर को रोड शो : मंदिर, मस्जिद, चर्च व दाताबंदी छोड़ गुरुद्वारा भी जाएंगे राहुल

ग्वालियर। कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व के साथ ही सर्वधर्म समभाव के रास्ते पर चल रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कुछ इसी तरह करने जा रहे हैं। वे 15 अक्टूबर को शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर में पूजा के बाद अपना रोड शो प्रारंभ करेंगे।रोड शो के समापन पर वे सर्वधर्म समभाव के प्रतीक फूलबाग स्थित मोती मस्जिद जाएंगे, फिर गोपाल मंदिर में दर्शन करेंगे, इसके बाद चर्च में भी जाएंगे।

दूसरे दिन 16 अक्टूबर को अपने दौरे की शुरुआत ग्वालियर किले पर स्थित दाताबंदी छोड़ गुरुद्वारा जाकर मत्था टेकेंगे, फिर जौरा रवाना हो जाएंगे। पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सुबह 10 बजे ग्वालियर आएंगे फिर हेलीकॉप्टर से दतिया रवाना होंगे। सभा के बाद डबरा आएंगे। फिर ग्वालियर आकर अचलेश्वर मंदिर जाएंगे।

 

मुरैना में इनकम टैक्स ऑफिसर पर हुए हमले की अभिनेता अजय देवगन ने की निंदा, किया TWEET, देखें यहां

 

अभिषेक के लिए कटवाई दो सौ रुपए की रसीद
यहां पर मंदिर के पुजारी शिव का अभिषेक कराएंगे। मंदिर के न्यासी नरेन्द्र सिंघल एवं अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल ने बताया कि राहुल के आने का कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। कांग्रेस नेता अनिल पुनियानी ने अभिषेक के लिए रसीद कटवा दी है। सुरक्षा कारणों से मंदिर में रहने वाले लोगों व पुजारियों के नामों की जानकारी मांगी गई थी। इसी पर कुछ लोग राजनीति कर रहे थे। इस पर न्यासी ने कहा कि यह मंदिर किसी पार्टी का नहीं यहां कोई भी आ सकता है और आने वाले सभी लोगों का मंदिर में स्वागत है। मंदिर में राहुल गांधी के आगमन की सूचना के बाद यहां चल रहे निर्माण कार्य को कुछ दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

अंबेडकर उद्यान भी जाएंगे राहुल
रोड शो के बाद राहुल गांधी डॉ. अंबेडकर उद्यान में जाकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उनकी सभा शाम 7.30 बजे प्रारंभ होगी। सभा के समापन पर वे रात को होटल ऊषा किरण पैलेस में रुकेंगे। यहीं से वे सुबह हेलीकाप्टर से किला स्थित गुरुद्वारा जाएंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से जौरा, सबलगढ़ व श्योपुर के लिए रवाना होंगे।नई इबारत लिखने के लिए लड़ाई लडऩी होगी : सिंधिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो