scriptरेलवे स्टेशन पर प्री-पेड बूथ सेवा बनी शोपीस, यात्री परेशान | Railway Station Prepaid Booth Service | Patrika News

रेलवे स्टेशन पर प्री-पेड बूथ सेवा बनी शोपीस, यात्री परेशान

locationग्वालियरPublished: Oct 15, 2019 08:01:14 pm

स्टेशन पर छह महीने से प्री पेड बूथ बंद पड़ी है। स्टाफ की कमी व सॉप्टवेयर कंपनी के इंजीनियरों के न आने से कंम्यूटर फीडिंग नहीं हो रही है। जिससे प्री पेड बूथ को संचालित नहीं हो पा रहे हैं।

रेलवे स्टेशन पर प्री-पेड बूथ सेवा बनी शोपीस, यात्री परेशान

रेलवे स्टेशन पर प्री-पेड बूथ सेवा बनी शोपीस, यात्री परेशान

ग्वालियर. प्रदेश में यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन पर प्री-पेड बूथ शुरू की गई। इसका उद्देश्य बाहर से आए यात्री अपने गंतव्य तक सकुशल पहुंच सकें। उनके साथ वाहन चालक मनमाना किराया न वसूलें और यात्रियों के साथ वारदात की घटना न हो। इसी तरह का बूथ ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए आठ महीने पहले ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्री- पेड बूथ की सेवा शुरु की गई, लेकिन यह सुविधा कुछ दिन बाद ही बंद हो गई। जिससे लोगों को प्री पेड बूथ सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में टै्रफिक डीएसपी आरएन त्रिपाठी से पत्रिका ने चर्चा की। तो उन्होंने बताया कि स्टाफ की कमी व सॉप्टवेयर कंपनी के इंजीनियरों के न आने से कंम्यूटर फीडिंग नहीं हो रही है। जिससे प्री पेड बूथ को संचालित करने में परेशानी आ रही है।
-अभी तक कितने ऑटो के रजिस्ट्रेशन हो गए?
-रेलवे स्टेशन से दिन और रात में लगभग ढाई सौ ऑटो आते-जाते हैं। लेकिन अभी तक लगभग 60 ऑटो चालकों का रजिस्ट्रेशन हो सका है। रजिस्ट्रेशन न होने के कारण यह सुविधा यात्रियों को नहीं मिल पा रही है। इसे जल्द शुरु करने का प्रयास कर रहे है।
-स्टेशन पर छह महीने से प्री पेड बूथ बंद क्यों है?
-प्री- पेड बूथ को शुरु करने के लिए कई समस्याएं सामने आई हंै। इसमें सबसे बड़ी समस्या इंटरनेट को लेकर आ रही है। वहीं जिस कंपनी को इसका काम दिया है। वह इसे शुरु नहीं कर पा रही है। इसके चलते पिछले छह महीने से यह बंद हो गया है।
– ऑटो चालक यात्रियों से वसूल रहे है मनमान किराया?
– स्टेशन पर ऑटो चालक मनमर्जी का किराया वसूल रहे हैं। यह बात सही है, लेकिन यह सब प्रीपेड बूथ शुरु होने के बाद से खत्म हो जाएगा। अभी ऑटो चालक यात्रियों के साथ मोल भाव करके छोड़ आता है। लेकिन प्रीपेड बूथ शुरु होने से किराया भी निर्धारित हो जाएगा।
-चौबीस घंटे में कितने जवानों की ड्यूटी लगती है?
– प्री- पेड बूथ फरवरी में शुरु किया गया था। उसके बाद से चौबीस घंटे के लिए तीन ट्रैफिक जवानों को यहां पर तैनात किया जाना था, लेकिन एक ही जवान काफी समय यहां पर ड्यूटी करता रहा, लेकिन उसे भी हटा लिया गया है। अब नई व्यवस्था के तहत इसे शुरु करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो