scriptरेलवे नहीं देगा नगर निगम को होर्डिंग के पैसे | Railways will not give hoarding money to Municipal Corporation | Patrika News

रेलवे नहीं देगा नगर निगम को होर्डिंग के पैसे

locationग्वालियरPublished: Jan 21, 2020 01:15:38 am

Submitted by:

Rahul rai

निगम ने इन्हें बिना परमिशन लगा होना बताकर 1 करोड़ 30 लाख रुपए जमा करने के लिए नोटिस दिया था। अब निगम अधिकारी इस मामले में कानूनी सलाह लेने की बात कह रहे हैं

रेलवे नहीं देगा नगर निगम को होर्डिंग के पैसे

रेलवे नहीं देगा नगर निगम को होर्डिंग के पैसे

ग्वालियर। रेलवे ने अपने परिसर में लगे अपने होर्डिंग के पैसे नगर निगम को देने से इनकार कर दिया है। निगम ने इन्हें बिना परमिशन लगा होना बताकर 1 करोड़ 30 लाख रुपए जमा करने के लिए नोटिस दिया था। अब निगम अधिकारी इस मामले में कानूनी सलाह लेने की बात कह रहे हैं।
निगम ने तीन होर्डिंग रेलवे परिसर में बिना अनुमति लगे होने पर करीब 1 महीने पहले नोटिस जारी किया था, लेकिन इसका जवाब काफी देर से आया। रेलवे के अनुसार उनके परिसर में लगे होर्डिंग के लिए वह निगम को पैसे नहीं दे सकते हैं। ऐसे में निगम को रेलवे से कोई राशि नहीं मिलेगी।
अवैध होर्डिंग की भरमार
शहर में अवैध होर्डिंग के मामले में निगम कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही है। हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले निगम कुछ जगहों पर कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर देती है। एक ओर निगम रेलवे को तो नोटिस जारी कर रही है, लेकिन शहर में अवैध होर्डिंग की भरमार है, उस पर कार्रवाई नहीं की जाती है। इसके लिए हाईकोर्ट ने कई बार निगम अधिकारियों को फटकार लगाई है, लेकिन हर बार अधिकारी किसी तरह कोर्ट को गुमराह कर बच निकलते हैं। निगम के अनुसार वह अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई करती है, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। शहर में जिस क्षेत्र में भी नजर डालो वहां होर्डिंग दिखाई पड़ते हैं। इसके बावजूद इन्हें हटाने की कार्रवाई नहीं की जाती है।

रेलवे ने नोटिस के जवाब में कहा है कि राशि देने का कोई प्रावधान उनके यहां नहीं है। अब इस मामले में कानूनी सलाह ली जाएगी और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अनिल दुबे, उपायुक्त राजस्व
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो