scriptकल से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, 24 जनवरी से इन जिलों में शुरू होगा बारिश का दौर, बढ़ेगी ठंड | Rains will begin in these districts from January 24 | Patrika News

कल से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, 24 जनवरी से इन जिलों में शुरू होगा बारिश का दौर, बढ़ेगी ठंड

locationग्वालियरPublished: Jan 21, 2021 11:09:46 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

– उत्तरी हवा से लौटी ठंड – दिन का पारा 2.8 डिग्री घटकर 25 पर- रात का भी 13 डिग्री पर आया

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार मौसम (weather forecast) बदल रहा है। कई जगहों पर ठंड गायब सी हो गई है तो कई जगहों पर दिन और रात में लोगों को ठंड (weather update) ने परेशान किया। शहर में एक दिन पहले छाए घने कोहरे से बुधवार को राहत मिल गई। बीते दिन सुबह से ही चटक धूप निकली। जिस कारण अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री बढ़त के साथ 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरावट के साथ 7.8 डिग्री दर्ज हुआ।

imd_6343645_835x547-m.jpg

तापमान में हो सकती है गिरावट

हालांकि बुधवार को भी प्रदेश में मुरैना और ग्वालियर की रात सबसे सर्द रही। मुरैना का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज हुआ है। बीती रात कोहरा छाया जो सुबह होते ही छंट गया। वहीं बात इंदौर शहर की करें तो दूसरे दिन भी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहा। 17 जनवरी की रात न्यूनतम पारा 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद 19 को 16 डिग्री और 20 जनवरी यानी मंगलवार रात 13 डिग्री पर आ गया। इसके बावजूद यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है।

हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका अंचल में असर 24 जनवरी से शुरू होगा। पूर्वी मप्र में हल्की बारिश तो अंचल में बादल छाएंगे। पूर्वी मप्र में हल्की बारिश तो ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाएंगे। वहीं अगले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ysnff
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो