scriptराम और हनुमान बन बच्चे बने विनर | Ram and Hanuman become children become winners | Patrika News

राम और हनुमान बन बच्चे बने विनर

locationग्वालियरPublished: Apr 09, 2020 12:11:34 am

Submitted by:

Harish kushwah

अग्रचेतना महिला समिति की ओर से लॉकडाउन के कारण महिलाओं के मनोरंजन के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई प्रतियोगिताएं रखी गई।

राम और हनुमान बन बच्चे बने विनर

राम और हनुमान बन बच्चे बने विनर

ग्वालियर. अग्रचेतना महिला समिति की ओर से लॉकडाउन के कारण महिलाओं के मनोरंजन के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई प्रतियोगिताएं रखी गई। बुधवार को हनुमान जयंती के अवसर पर ऑनलाइन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई, जिसमें रामायण के पात्र की थीम रखी गई। इसमें बच्चे हनुमान की वेशभूषा में शामिल हुए। वहीं महिलाओं में राम और सीता के रूप में मोनिका जैन और वंदना सिंघल विजेता रहीं। बच्चों में हनुमान के रूप में आशी विजेता रही। जजेज के रूप में संस्थापक अध्यक्ष प्रीति बिंदल, अध्यक्ष सुनीता बंसल,महामंत्री पूर्णिमा अग्रवाल रहीं।
सोशल डिस्टेंसिंग कर बनाई रंगोली, पालने में झुलाए बच्चे

ग्वालियर. भगवान महावीर की जयंती पर कारोना को हराने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए जैन महिला परिषद की सदस्यों ने अपने घरों में ही भगवान महावीर का जन्मदिन मनाया। भगवान महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था। इसलिए सभी सदस्याओं ने अपने घर में बच्चों को उन्हीं के जैसा तैयार किया। और उन्हें पालना झुलाया। साथ ही सभी मेंबर्स ने घरों में सुंदर रंगोली बनाई। इसमें विनर्स मेंबर्स की घोषणा भी की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो