scriptMP के इस शहर में आ रहे है राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द,यह है उनका कार्यक्रम | Ram Nath Kovind to visit Madhya Pradesh 11 February 2018 | Patrika News

MP के इस शहर में आ रहे है राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द,यह है उनका कार्यक्रम

locationग्वालियरPublished: Feb 08, 2018 02:26:46 pm

Submitted by:

monu sahu

राष्ट्रपति का काफिला जिस रास्ते से गुजरेगा उससे जुडने वाले रास्तों का यातायात करीब आठ चौराहों पर रोका जाएगा

Ram Nath Kovind
ग्वालियर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के ग्वालियर विजिट के दौरान सुरक्षा के इंतजाम कसे जा रहे हैं, राष्ट्रपति करीब 6 घंटे शहर में रहेंगे। इस दौरान विमानतल से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा को पुख्ता किया गया है। इसमें करीब दो हजार से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति का काफिला जिस रास्ते से गुजरेगा उससे जुडने वाले रास्तों का यातायात करीब आठ चौराहों पर रोका जाएगा। हालांकि पुलिस अफसर कहते हैं ट्रैफिक बाधित नहीं हो इसलिए शहर के ट्रैफिक को वीआईपी के रुट से डायवर्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

विदा कराकर लौट रहे दूल्हा की कार को लोडिंग ने मारी टक्कर,कार का गेट तोड़कर चार लोगों को निकाला बाहर



राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ११ फरवरी की सुबह करीब ९:३० बजे दिल्ली से वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। करीब १०:१५ बजे ग्वालियर एयरबेस पर आएंगे कुछ देर वीआईपी सर्किट हाऊस में विश्राम कर जीवाजी विश्वविद्यालय में दिव्यांग और वृद्धजन उपकरण वितरण शिविर में शामिल होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की यात्रा को लेकर केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. प्रमोद सेठ और एलिम्को के सीएमडी डीआर सरीन बुधवार को यहां और कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों से चर्चा की।
यह भी पढ़ें

दो मंजिल पर होर्डिंग लगा रहा कर्मचारी नीचे गिरा,बॉडी का हुआ यह हाल



उन्होंने दिव्यांगों को लाने-ले जाने के साथ ही भोजन की व्यवस्था भी बेहतर होनी चाहिए। कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित रूप दिया जाए। शिविर की पूरी तैयारियां ९ फरवरी तक पूरी कर ली जाएं। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर २१ एलईडी स्क्रीन लगाई जाएं ताकि लोग कार्यक्रम को देख सकें।
यह भी पढ़ें

मंगलसूत्र लूटकर भाग रहे बदमाश को महिला ने दिया ऐसा दर्द जीवन भर रखेगा याद



अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर जाकर तैयारियों को देखा। अधिकारियों ने सबसे पहले दिव्यांग और सहयोगियों के बैठने की जगह देखी। इसके बाद शौचालय, पांच जगह बनने वाली पार्र्किंग, टैंट, माइक और पीने के पानी के इंतजामों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।
यह भी पढ़ें

नौ घंटे फंदे से लटका रहा यह स्टूडेंट,वजह सुन आप भी हो जाएंगे हैरान



इस तरह होगा प्रवेश
जीवाजी विश्वविद्यालय मैदान पर होने वाले आयोजन स्थल पर प्रवेश के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।
दिव्यांग और बुजुर्गों को राजमाता चौराहे से प्रवेश दिया जाएगा।
मीडिया और वीआईपी के लिए गेस्टहाउस मार्ग से प्रवेश रहेगा।
वीवीआईपी को सिटी सेंटर गेट से प्रवेश दिया जाएगा।
इसके साथ ही तीन अन्य प्रवेश द्वार से आम जन को प्रवेश दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें

350 साल पुराना किला जिसके दरवाजे से आज भी टपकता हैं खून!,पढि़ए किले की अनसुनी कहानी



यह रहेगा कार्यक्रम
9 फ रवरी तक तैयारियां की जाएंगी।
9 फ रवरी को ९ बजे रिहर्सल होगी।
10 फ रवरी को दोपहर 2.30 बजे से फाइनल रिहर्सल होगी।
11 फ रवरी को सुबह 9 बजे सभी दिव्यांग कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
दो दिन पहले ही दे दिया जाएगा सामान
एलिम्को के सीएमडी डीआर सरीन ने बताया कि एलिम्को की ओर से चिन्हित हितग्राहियों के लिए संस्था की ओर से ९ फरवरी को सामग्री दे दी जाएगी। सामग्री का वितरण सेक्टर वार होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो