scriptरानी लक्ष्मीबाई जयंती : ये है झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से जुड़ी कुछ बेहद दुर्लभ चीजें | rani laxmi bai jayanti 2019 : jhansi ki rani laxmi bai jayanti today | Patrika News

रानी लक्ष्मीबाई जयंती : ये है झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से जुड़ी कुछ बेहद दुर्लभ चीजें

locationग्वालियरPublished: Nov 18, 2019 05:30:13 pm

Submitted by:

monu sahu

हम आपको रानी की जिंदगी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और उनसे जुड़ी अत्यंत दुर्लभ चीजों के बारे में बताने जा रहे

rani laxmi bai jayanti 2019 : jhansi ki rani laxmi bai latest news in hindi

रानी लक्ष्मीबाई जयंती : ये है झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से जुड़ी कुछ बेहद दुर्लभ चीजें

ग्वालियर। देश में झांसी की रानी का नाम वीरता और शौर्य के लिए अमर है।19 नवंबर को जन्मी रानी लक्ष्मीबाई का नाम इतिहास में दज है। 18 जून 1858 को रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी मातृभूमि के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। 19 नवंबर को रानी लक्ष्मीबाई की जंयती है। जिसको लेकर ग्वालियर शहर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में हम आपको रानी की जिंदगी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और उनसे जुड़ी अत्यंत दुर्लभ चीजों के बारे में बताने जा रहे है। जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे। तो आइए जानते है।
बहन के रिश्ते से नाखुश भाई ने उठाया ऐसा कदम, रेलवे स्टेशन पर मच गया हड़कंप

ब्राह्मण परिवार में हुआ था जन्म
रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को यूपी के वाराणासी के एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। मर्णिकनिका जिन्हें प्यार से सब मनु कहते थे। उनका विवाह मई 1842 में मात्र 14 वर्ष की आयु में झांसी के महाराजा राजा गंगाधर राव नेवालकर से हुआ। ये शादी का कार्ड उसी वक्त जारी किया गया था। विवाह की इस पत्रिका में मूर्हूत के साथ उनके विवाह की तारीख आदि में अंकित है। ये विवाह पत्रिका अपने आप में दुर्लभ दस्तावेज है।
मेरे पास जीने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है बच्चों, मुझे माफ करना

अस्त्र-शस्त्र से शौर्य आता है नजर
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की गाथा आप सभी ने किताबों में पढ़ी और सुनी होगी। लेकिन इस संग्राम की गाथा के प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई के अस्त्र-शस्त्र बलिदान मेले में लगाई जा रही एग्जीबिशन में देखी जा सकती है। इन अस्त्र-शस्त्र के माध्यम से रानी का शौर्य और पराक्रम भी नजर आएगा। ये शस्त्र नगर निगम म्यूजियम में रखे हुए हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं। इन्हें रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर डिस्प्ले किया जाएगा, जिसके बाद लोग इन्हें देख सकेंगे।
प्रदेश से है गांधी की हत्या का कनेक्शन, इस पिस्टल से चलाई थी नाथूराम गोडसे ने गोली

rani laxmi bai jayanti 2019 : </figure> jhansi ki <a  href=rani laxmi bai i latest news in hindi ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/11/18/rani_5383877-m.jpg”> यह चीजें रखीं हे
रानी लक्ष्मीबाई के जिरह बख्तर,चेस्ट प्लेट,पंजा,दस्ताना,गुर्ज,खांडा,ऊना,कटार,छड़ी-गुप्ती-रिवाल्वर, पटे, ढाल, हेल्मेट, ऊंटनाली, तेगे। साथ ही तात्या टोपे के झंझाल बंदूक, तोड़ेदार बंदूक, कावरिन बंदूक, तलवार, तमंचा, कटार, भाले, सांग, छुरी, बछीफल।
कांग्रेस विधायक ने बच्चों को दिया ‘ज्ञान’, पृथ्वीराज चौहान को बताया शराबी

ऐसा रहा रानी लक्ष्मीबाई का जीवन
आपको बता दें कि लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी में 19 नवंबर 1828 को हुआ था। उनका बचपन का नाम मणिकर्णिका था लेकिन प्यार से उन्हें मनु कहा जाता था। उनकी मां का नाम भागीरथीबाई और पिता का नाम मोरोपंत तांबे था। मोरोपंत एक मराठी थे और मराठा बाजीराव की सेवा में थे। माता भागीरथीबाई एक सुसंस्कृत,बुद्धिमान और धर्मनिष्ठ साल की थी तब उनकी मां की मृत्यु हो गयी। क्योंकि घर में मनु की देखभाल के लिए कोई नहीं था इसलिए पिता मनु को अपने साथ पेशवा बाजीराव द्वितीय के दरबार में ले जाने लगे। जहां चंचल और सुन्दर मनु ने सब लोग उसे प्यार से “छबीली” कहकर बुलाने लगे। मनु ने बचपन में शास्त्रों की शिक्षा के साथ शस्त्र की शिक्षा भी ली।
बड़ी खबर : ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को कुचला, तीन की मौके पर मौत

सन् 1842 में उनका विवाह झाँसी के मराठा शासित राजा गंगाधर राव नेवालकर के साथ हुआ और वे झाँसी की रानी बनीं। विवाह के बाद उनका नाम लक्ष्मीबाई रखा गया। सन् 1851 में रानी लक्ष्मीबाई ने एक पुत्र को जन्म दिया। परन्तु चार महीने की उम्र में ही उसकी मृत्यु हो गयी। सन् 1853 में राजा गंगाधर राव का स्वास्थ्य बहुत अधिक बिगड़ जाने पर उन्हें दत्तक पुत्र लेने की सलाह दी गयी। पुत्र गोद लेने के बाद 21 नवंबर 1853 को राजा गंगाधर राव की मृत्यु हो गयी। दत्तक पुत्र का नाम दामोदर राव रखा गया।
उत्तरी पूर्वी हवाओं से धुंध के साथ छाए बादल, वैज्ञानिक बोले आने वाला है बड़ा बदलाव

18 साल की उम्र में थामी झांसी की बागडोर
रानी लक्ष्मीबाई बेहद कम उम्र में ही झांसी की शासिका बन गई। जब उनके हाथों में झांसी राज्य की कमान आई तब उनकी उम्र महज 18 साल ही थी। उनकी शादी 14 साल से भी कम उम्र में झांसी के मराठा शासक गंगाधर राव से हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो