scriptकोर्ट में ही दुष्कर्म पीड़िता को धमकी, गवाही नहीं बदली तो मार देंगे | Rape victim threatened in court, will kill if testimony does not | Patrika News

कोर्ट में ही दुष्कर्म पीड़िता को धमकी, गवाही नहीं बदली तो मार देंगे

locationग्वालियरPublished: Sep 17, 2019 06:43:08 pm

अदालत में दुष्कर्म केस में पेशी पर आई पीडि़ता ने कोर्ट परिसर में धमकी दिए जाने की घटना बताई है। गोला का मंदिर निवासी महिला ने बताया है कि…

rape

कोर्ट में ही दुष्कर्म पीड़िता को धमकी, गवाही नहीं बदली तो मार देंगे

ग्वालियर. अदालत में दुष्कर्म केस में पेशी पर आई पीडि़ता ने कोर्ट परिसर में धमकी दिए जाने की घटना बताई है। गोला का मंदिर निवासी महिला ने बताया है कि करीब डेढ़ साल पहले झांसी रोड में रहती थी। वहां राकेश अग्रवाल ने उसके साथ रेप किया था, मामला अब कोर्ट में है। सोमवार को उसकी पेशी थी इसलिए अदालत में आई थी। दोपहर करीब एक बजे कोर्ट परिसर में मंदिर के पास वकील से बात कर रही थीं तब दो गुंडे आए उनसे बोले कि राकेश अग्रवाल के खिलाफ मुंह मत खोलना। कोशिश भी की तो जान से मार देंगे। दोनों ने बेधडक़ बताया कि उन्हें राकेश उसके बेटे शैलेन्द्र और समधी दुर्गाप्रसाद ने भेजा है। धमका कर दोनों चले गए। इंदरगंज पुलिस से शिकायत की है। उधर पुलिस का कहना है कि पीडि़ता दोनों बदमाशों के नाम नहीं बता सकी है। इसलिए अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो