scriptग्वालियर में 7 साल की बच्ची से बलात्कार, खुद पीडि़ता ने बताई पूरी घटना | rape with minor girl in gwalior | Patrika News

ग्वालियर में 7 साल की बच्ची से बलात्कार, खुद पीडि़ता ने बताई पूरी घटना

locationग्वालियरPublished: Jul 05, 2019 12:28:06 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

बलात्कार के बाद धमकाया कि घरवालों से कहा तो गला काट दूंगा

rape with minor girl in gwalior

ग्वालियर में 7 साल की बच्ची से बलात्कार, खुद पीडि़ता ने बताई पूरी घटना

ग्वालियर। मासूम जिसे दादाजी कहकर पुकारा करती थी। उसी 58 साल के बुजुर्ग ने मुंहबोले रिश्तों को कलंकित करते हुए 7 वर्षीय मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। उसे टॉफी का लालच देकर घर बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं उसे धमकी दी कि घरवालों को बताया तो उसका गला काट देगा। मासूम रोते हुए घर पहुंची तब माता-पिता को पता चला। परिजन उसे पड़ाव थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने बिना देर किए बुजुर्ग आरोपी पर बलात्कार का मामला दर्ज किया और मासूम को अस्पताल भेजकर मेडीकल कराया। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे पड़ाव थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मासूम के पिता घर पर नहीं थे। उसकी मां पानी भरने में व्यस्त थी। वह घर से निकलकर पड़ोसी के घर के सामने जाकर खेलने लगी। तभी मोहल्ले में रहने वाला आरोपी भीकम (58) ने टॉफी देने का लालच देकर अपने पास बुलाया। फिर उसे घर के अंदर लेकर गया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद मासूम रोती हुई घर पहुंची। मां ने पूछा तो पहले डर के मारे कुछ नहीं बताया। मां के कई बार पूछने पर उसने भीकम की करतूत बताई। उसके कपड़ों पर नजर गई तो खून लगा था। इसके बाद माता-पिता उसे पड़ाव थाने लेकर आए। चूंकि डीजीपी विजय कुमार सिंह शहर में ही थे और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शुरू किए गए अभियान का शुभारंभ करने आए थे इसलिए पुलिस ने बिना देर किए मासूम की मां की शिकायत पर भीकम पर बलात्कार और पास्को एक्ट के तहत एफआइआर कर ली। आरोपी भीकम पल्लेदारी करता था।

यह भी पढ़ें

BF बोला शादी तो तुझसे ही करूंगा, गर्भवती हुई GF तो हो गया गायब



आरोपी की पत्नी बोली झूठा फंसाया
भीकम पर एफआइआर होने के बाद उसकी पत्नी, बेटा और अन्य परिजन पड़ाव थाने पहुंच गए। उनका कहना था झूठा फंसाया गया है। मासूम घर पर खुद आई थी। जीने पर चढ़ते समय गिर गई जिससे कपड़ो पर खून लग गया।
जिले में सुरक्षित नहीं बेटियां, 5 दिन में 51 बलात्कार
जिले में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इससे पहले भी कई बार मासूम के साथ बलात्कार की घटनाएं हुई हैं। यहां तक कि उनकी हत्या भी कर दी गई। आमखो पर शादी में शरीक होने आई 6 साल की मासूम को आइसक्रीम का लालच देकर आरोपी जितेन्द्र कुशवाह कैंसर पहाड़ी पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। बाद में उसकी हत्या भी कर दी। जितेन्द्र के गिरफ्तारी के बाद उसे फांसी की सजा सुनाई गई। दूसरा मामला 9 साल की बच्ची के साथ हुआ था। 20 रुपए का लालच देकर आरोपी प्रेमद बाथम उसे साइकिल पर बैठाकर घर से दूर ले गया फिर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में दुपट्टे से बच्ची का गला घोटकर हत्या कर दी। इस साल के 5 महीने जनवरी से मई के आंकड़े पर नजर डाले तो 151 दिन में 51 मामले दर्ज हुए है। जिसमें महिला, युवतियां और मासूम बच्ची शामिल है।
आरोपी गिरफ्तार
टॉफी का लालच देकर मासूम को घर बुलाकर बलात्कार किया है। भीकम के खिलाफ एफआइआर कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अनिल सिंह भदौरिया, टीआई पड़ाव थाना


यह भी पढ़ें

किले की तलहटी में मिला का लडक़ी का शव, पुलिस को समझ नहीं आ रहा मौत हुई कैसे?

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो