bell-icon-header
ग्वालियर

Shree krishna janmashtami 2019 : श्री कृष्ण से मनचाहा वरदान चाहिए तो राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, चमक जाएगी किस्मत

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की देशभर में धूम, ग्वालियर चंबल संभाग के मंदिरों में भारी संख्या में उमड़ी भक्तों की भीड़

ग्वालियरAug 23, 2019 / 05:34 pm

monu sahu

श्री कृष्ण से मनचाहा वरदान चाहिए तो राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, चमक जाएगी किस्मत

ग्वालियर। सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना के साथ श्रीकृष्ण आराधना का अत्यंत महत्व है,यह बात बहुत कम ही लोग जानते हैं। जानकारों के अनुसार विशेषकर श्रावण (सावन) कृष्ण पक्ष की अष्टमी से भादौ कृष्ण पक्ष की अष्टमी यानि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तक एक महीने जो भी जातक श्रीकृष्ण की आराधना करता है उसे मोक्ष प्राप्त होता है। साथ ही यह भी मान्यता है कि इस मास में कृष्ण जी प्रसन्न अवस्था में रहते हैं और मनचाहे वर देते हैं। पंडित राधेश्याम शास्त्री के अनुसार इसके लिए राशि के अनुसार श्रीकृष्ण के मंत्र का जाप करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : प्रदेश के इस मंदिर में करोड़ों के गहने पहनते हैं राधा-कृष्ण, लाखों की संख्या में आते है भक्त

यह हैं राशि अनुसार मंत्र
मेष राशि – ऊॅं विश्वरूपाय नम: का जाप करें।
वृषभ राशि – ऊॅं उपेन्द्र नम: का जाप करें।
मिथुन राशि – ऊॅं अनंताय नम: का जाप करें।
कर्क राशि – ऊॅं दयानिधि नम: का जाप करें।
सिंह राशि – ऊॅं ज्योतिरादित्याय नम: का जाप करें।
कन्या राशि – ऊॅं अनिरुद्धाय नम: का जाप करें।
इसे भी पढ़ें : Shri Krishan Janmastami 2019: देश के इस मंदिर में यहां बिन राधा के पूजे जाते है भगवान श्री कृष्ण


तुला राशि – ऊॅं हिरण्यगर्भाय नम: का जाप करें।
वृश्चिक राशि – ऊॅं अच्युताय नम: का जाप करें।
धनु राशि – ऊॅं जगतगुरवे नम: का जाप करें।
मकर राशि – ऊॅं अजयाय नम: का जाप करें।
कुंभ राशि – ऊॅं अनादिय नम: का जाप करें।
मीन राशि – ऊॅं जगन्नाथाय नम: का जाप करें।
इसे भी पढ़ें : पटवारी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर लगाया आरोप, राजनीतिक पद का दुरुपयोग करते हुए कराया तबादला

मनोकामना अनुसार ऐसे करें भगवान शिव की पूजा
सावन में शिव-पूजन का विशेष महत्व है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि अपनी मनोकामना के अनुसार भगवान भोलेनाथ की पूजा भी विशेष की जाती है। इसके तहत किस विशेष कामना के लिए विशेष वस्तु से ही भगवान शिव की पूजा या अभिषेक किया जाता है।
इसे भी पढ़ें : अब भगवान के भोग में भी मिलावट, सच्चाई सामने आते ही उड़े होश

Hindi News / Gwalior / Shree krishna janmashtami 2019 : श्री कृष्ण से मनचाहा वरदान चाहिए तो राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, चमक जाएगी किस्मत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.