ग्वालियर

एक क्लिक पर पढ़ें शहर की हर खबर दिनभर की हलचल

यहां आपको एक क्लिक में मिलेंगी शहर की प्रमुख खबरों के अलावा धर्म, स्वास्थ्य, राजनीति व क्राइम सहित अनेक खबरें

ग्वालियरAug 13, 2017 / 11:45 pm

monu sahu

news

ग्वालियर. दिन के बिजी शेड्यूल में अगर आप किसी छोटी-बड़ी खबर को मिस कर गए हैं। तो टेंशन की बात नहीं है। हम आपकी सहूलियत के लिए आपको खबरों का पूरा पैकेज उपलब्ध करवा रहे हैं। जहां आपके मतलब की हर खबर है। साथ ही खबरें वो जो आज पूरे दिन छाई रहीं। खबरें वो भी जो आपको जानना बहुत जरूरी है। बस एक किल्क में पढ़े दिनभर की खबर।
यहां पढि़ए टॉप न्यूज-पूरी खबर पढऩे के लिए बोल्ड हेडलाइन्स पर किल्क करें।

 

MUST READ : लड़की के पेट में हुआ दर्द,परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल फिर खुला यह राज,सब रह गए सन्न

शहर के नदी पार टाल पर एक 12 साल की किशोरी ने पेट में दर्द होने की शिकातय अपने परिजनों से की। परिजन उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को जेएएच अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों को आशंका है कि किशोरी ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस किशोरी की मौत का कारण पता लगाने के लिए जांच कर रही है। नदी पार टाल निवासी महेंद्र सिंह जाटव के चार भाइयों का परिवार एक ही मकान में रहता है।
MUST READ : मौसेरी बहन को जलदाग देकर आ रहे भाईयों को वाहन ने मारी टक्कर,लोडिंग वाहन में फंसा शव

चंबल नदी में मौसेरी बहन के शव की जलदाग क्रिया कर वापस लौट रहे बाइक सवार युवकों को सामने से आ रहे लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मारा गया युवक वाहन में बुरी तरह फंस गया था।उसे बड़ी मुश्किल के से वाहन से बाहर निकाला गया। हादसा रविवार दोपहर करीब 2 बजे नेशनल हाइवे-92 पर फूफ में मुक्तिधाम के सामने हुआ। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती करा दिया है। वहीं मृतक युवक ग्वालियर के हजीरा का रहने वाला है। ग्वालियर से परिजन आने के बाद युवक का शव उनके सुपुर्द किया गया है।
MUST READ : युवक के पेट से पथरी के साथ निकला बिजली का तार और ये, डॉक्टर भी रह गए भौंचक्के

 

MUST READ : दुष्कर्म का मामला दर्ज महिला बोली मेहमान बनकर आया और दुष्कर्म कर भागा आप पार्टी कार्यकर्ता
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.