scriptअनचाहे तिल व मस्सों को घरेलु नुस्खों से ऐसे करें दूर  | remove unwanted mole and warts household tips | Patrika News

अनचाहे तिल व मस्सों को घरेलु नुस्खों से ऐसे करें दूर 

locationग्वालियरPublished: Sep 02, 2016 04:20:00 pm

Submitted by:

rishi jaiswal

शरीर पर अनचाहे मस्सों के उग जाने से मन से बार बार यही आवाज आती है कि इन मस्सों से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है। इसी प्रकार कई बार अनचाही जगह पर होने वाले तिल भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाते हैं। 

Massa

unwanted wart


ग्वालियर। मस्से शरीर पर कहीं भी हों खूबसूरती को कम कर देते हैं, विशेषकर चेहरे पर होने वाले मस्से। मस्से विषाणु संक्रमण से पैदा होते हैं। लगभग दस प्रकार के मस्से होते हैं। मस्से संक्रमण (छुआछूत) से हो सकते हैं और शरीर में वहां प्रवेश करते हैं जहां त्वचा कटी-फटी हो। 
प्राय: ये कुछ माह में स्वयं समाप्त हो जाते हैं, किन्तु कभी-कभी वर्षों तक बने रह सकते हैं या पुन: हो सकते हैं। शरीर पर अनचाहे मस्सों के उग जाने से मन से बार बार यही आवाज आती है कि इन मस्सों से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है। 



वैसे तो तिल हमारी खूबसूरती को बढ़ाने में अपना पूर्ण योगदान देते है। हमारी बाहों पर, गर्दन पर या हमारे चेहरे के तिल हमारी खूबसूरती में चार-चांद लगा देते है, लेकिन यदि यही तिल अत्यधिक संख्या में हो जाए तो कई बार इससे हमारे खूबसरती में कमी भी आ जाती है। अगर आप के चेहरे या शरीर पर कोई मस्सा या तिल है और आप उससे छूटकारा पाना चाहते हैं तो आप को इसके लिए कुछ खास नहीं करना पड़ेगा बस कुछ दिनों तक घरेलु नुस्खों को उपयोग करें और हमेशा के लिए इस समस्या से छूटकारा पाएं।





अनचाहे तिल से ऐसे पाएं छुटकारा
1. चेहरे को अच्छी तरह धोकर सिरके में कॉटन भिगोकर तिल-मस्सों पर लगाने और फिर दस मिनट बाद गर्म पानी से धोने पर कुछ दिनों में यह गायब होते हैं।
2. चकुंदर के पत्तों को शहद में मिलाकर पीस लें। अब इस लेप को तिल या मस्सों पर लगायें, लगातार इसके प्रयोग से तिल या मस्से दूर हो जाते है।
3. दो कागजी बादाम की गिरी लें उसमे जरा-सी खस-खस और थोड़ी सी गुलाब की पंखुडियां मिलाकर अच्छे-से पीस लें. अब इस लेप को चेहरे और गर्दन पर लगाकर धीरे-धीरे से रगड़ें और थोड़ी देर बाद सादे पानी से धो लें। इसके नियमित प्रयोग से आपको अनचाहे तिलों से छुटकारा मिल जायगा।
4. इसके अलावा आप साबुत धनिये के प्रयोग से तिल हटा सकती है। इसके लिए साबुत धनिये को अच्छे से पीस लें व इसे तिल की जगह पर लगाएं, कुछ दिनों के प्रयोग से तिल गायब हो जाएंंगे।



मस्सों का यह है इलाज
1. आलू को छीलकर के चूर्ण को मस्सों पर रगडऩे से मस्से समाप्त हो जाते हैं।
2. हरे धनिए का पेस्ट बनाकर रोजाना लगाने से मस्सों नष्ट होते हैं।
3. ताजा अंजीर को मसलकर मस्से पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ कर फिर गुनगुने पानी से धोने से मस्से खत्म हो जाते हैं।
4. एक प्याज का रस निकालकर उसका रस नियमित रूप से दिन में एक बार मस्सों पर लगाने से मस्से की समस्या दूर हो जाती है।
5. खट्टे सेब का जूस निकालकर दिन में कम से कम तीन बार मस्से पर लगाइए। इससे मस्से धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।
6. एक बूँद ताजे मौसमी का रस मस्से पर लगा दें, और इसे भी पट्टी से बांध लें। ऐसा दिन में लगभग 3 या 4 बार करें। ऐसा करने से मस्से गायब हो जाएंगे।
7. शरीर की त्वचा पर यदि छोटे-छोटे काले मस्से हो गए हों तो उन पर काजू के छिलकों का लेप लगाने से मस्से साफ हो जाते हैं।
8. चूना और घी एक समान मात्रा में लेकर दोनों को खूब फेंटकर सुरक्षित रखें। उसे दिन में 3-4 बार मस्सों पर लगाएं। उससे मस्से जड़ से हट जाएंगे और दूबारा नहीं होंगे।
9. सोडा कास्टिक 6 ग्राम को 250 ग्राम की बोतल में घोलकर सुरक्षित जगह पर रख दें। सावधानी से रूई की सहायता से मस्सों पर लगाएं। मस्सों को दूर करने के लिए यह रामबाण दवा है। 
10. बी काम्पलेक्स, विटामिन ए, सी, ई युक्तआहार के सेवन से मस्सों को दूर किया जा सकता है।मस्सों से छुटकारा पाने के लिए पोटेशियम बहुत लाभदायक है। पोटेशियम बहुत सी साग-सब्जी और फलों में पाया जाता है। जैसे – सेब, केला, अंगूर, आलू, मशरूम, टमाटर, पालक इत्यादि।
11. मुहासे या मस्से हों तो फिटकरी और काली मिर्च आधा-आधा ग्राम पानी में पीसकर मुहा पर मलने से लाभ होता है।




12. कई जानकारों के अनुसार तो मस्सा खत्म करने के लिए एक अगरबत्ती जला लें और अगरबत्ती के जले हुए गुल को मस्से का स्पर्श कर तुरन्त हटा लें। ऐसा 8-10 बार करें, इस उपाय से मस्सा सूखकर झड़ जाएगा।
13. लहसून के एक टुकड़े को पीस लें, लेकिन बहुत महीन नहीं, और इस पीसे हुए लहसून को मस्से पर रखकर पट्टी से बांध लें। इससे भी मस्सों के उपचार में सहायता मिलती है।1
14. हरे धनिए को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे रोजाना मस्सों पर लगाएं। 
15. रात को सोते वक्त और सुबह के समय मस्सों पर शहद लगाने के लाभकारी परिणाम मिले हैं।
16. ग्वार पाठा (एलोवेरा) से मस्से की चिकित्सा की जा सकती है। एलोवेरा के रस में रूई का फ़ाया (काटन बाल) एक मिनट के लिये भिगोएं फऱि इसे मस्से पर रखें और चिपकने वाली पटी (एढीसिव टेप। से स्थिर कर दें। यह प्रक्रिया दिन में कई बार करना उचित है। 3-4 हफ़्ते में मस्से साफ़ हो जाएंगे।



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो