अवैध का तमंगा हटा, वैध की श्रेणी में आई ८ कॉलोनियां के अनुमति पत्र बांटे
ग्वालियरPublished: Aug 26, 2023 01:25:02 am
सौगात...सीएम की घोषणा के अनुसार शहर की आठ कॉलोनियों हुई वैध


अवैध का तमंगा हटा, वैध की श्रेणी में आई ८ कॉलोनियां के अनुमति पत्र बांटे
धार. अवैध कॉलोनियों को वैध करते हुए नागरिकों के लिए सुविधाओं का पिटारा शुक्रवार को सरकार ने खोला। इसी क्रम में शहर की आठ कॉलोनियों को भी नियमितकरण की श्रेणी में ले लिया गया। ये कॉलोनियां २०१६ के पहले काटी गई थी। अवैध का तमंगा होने से नपा द्वारा हैंडओवर नहीं किया गया। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। वहीं वैध की श्रेणी में आने से यहां अब विकास संबंधित कार्य नपा द्वारा किए जाएंगे। वैध घोषित कॉलोनियों में भवन अनुमति पत्रक बांटे गए।