script

५४३ वन ग्रामों की १४ हजार हेक्टेयर वनभूमि पर अब रहवासियों के पट्टे

locationग्वालियरPublished: Oct 01, 2022 01:15:44 am

Submitted by:

rishi jaiswal

जंगल का घटता दायरा : ३३ हजार ७३२ लोगों ने किए थे पट्टे के लिए दावे-जिले में १.२५ लाख हेक्टेयर है वनभूमि

५४३ वन ग्रामों की १४ हजार हेक्टेयर वनभूमि पर अब रहवासियों के पट्टे

५४३ वन ग्रामों की १४ हजार हेक्टेयर वनभूमि पर अब रहवासियों के पट्टे

धार. जिले में जंगल का दायरा सिमटता जा रहा है। यहीं कारण है कि वन्य प्राणी हमलावर होकर आबादी क्षेत्र में मवेशी और लोगों को हमला कर रहे हैं। इसके बाद भी जंगलों को संरक्षित करने को लेकर कोई योजना नहीं है। दूसरी तरफ वनभूमि के घटना का सिलसिला जारी है। जिले में बीते वर्षों में वन ग्रामों में आने वाली १४ हजार ३८३ हेक्टेयर भूमि वन अधिकार अधिनियम के तहत दिए जाने वाले पट्टों में चली गई है। जबकि ४३२ हेक्टेयर जमीन विभिन्न सरकारी योजनाओं में ली जा चुकी है।
दरअसल वनभूमि का रिकार्ड कभी परिवर्तित नहीं होता। लेकिन मप्र वन अधिकार अधिनियम के आने के बाद जंगलों में बसने वाली आबादी को रहने का अधिकार देकर पट्टे जारी किए जा रहे हैं। इनमें पात्रता रखने वाले हितग्राही सिर्फ वे हैं, जिनकी पीढिय़ां सिर्फ जंगलों पर ही निर्भर रही है और आज भी ये लोग जंगल पर आश्रित हैं, लेकिन वर्तमान में यह देखने में आया है कि जंगल का दायरा सिमटता जा रहा है। रहवासी के अलावा जंगल की जमीन पर छोटे-छोटे भूखंड तैयार कर खेती तक हो रही है।
सवा लाख हेक्टेयर वन भूमि
धार जिला भौगोलिक क्षेत्र के हिसाब से काफी बढ़ा है। वन विभाग के अनुसार धार जिले में १.२५ लाख हेक्टेयर वन भूमि है। वनभूमि पहाड़ी में फैली हुई है। इस कारण यहां वन्य प्राणियों की संख्या भी ज्यादा है। इनमें तेंदुए भी शामिल हैं। वर्ष-२०१६ में हुई वन्यप्राणी गणना के अनुसार धार जिले में तेंदुए की संख्या १६ थी। जबकि जंगल में ५०६ वन्यप्राणी निवासरत है। तेंदुए के बढ़ते हमलों से साफ है कि जिले में तेंदुओं की संख्या बढ़ी है। हालांकि वर्ष-२०२२ में हुई ऑनलाइन गणना के आंकड़े अभी आना शेष है। ऐसे में जंगल को बचाने से ज्यादा जंगल की जमीन को बचाने की जरूरत है। क्योंकि जमीन रहेगी तो ही जंगल की परिकल्पना की जा सकती है।
वन पट्टों की स्थिति
ब्लॉक वन ग्राम प्राप्त दावे मान्य दावे रकबा
बदनावर १1 ५९४ ५७३ ३६०.८८
सरदारपुर ६९ २०७९ ९५३ ९३९.१५
तिरला ८५ ४८४२ २५२० १८५२.१४
नालछा ९८ ६९३७ २३४६ १३२३.०७
बाग ६३ ३२१५ १९२९ २४८६.६२
कुक्षी ७ ४५२ २०२ २५१.१८
डही ३८ ५३१६ २१४५ १७०१.१५
निसरपुर १ ७२ ६० २५.२४
गंधवानी ११२ ७१९६ ३९९३ ४३५५.३६
मनावर ९ २७२ ५४ ३८.०५
बाकानेर २३ १२१५ ५३० ५४४.७१
धरमपुरी २७ १५४२ ८८३ ५०६.०३
कुल ५४३ ३३७३२ १६१८८ १४३८३.५८
पट्टे वितरण की जानकारी मांगी है
वन अधिकार अधिनयम सरकार का कार्यक्रम है। इनमें अब तक जितने पट्टे वितरित किए हैं, उसकी जानकारी हमने मागी है। पट्टे एसी ट्राइबल से जारी होते हैं। योजनाओं में जो जमीन जाती है, उतनी ही जमीन दूसरी जगह विभाग को मिलती है।
जीडी वरवड़े, डीएफ ओ, वन विभाग धार

ट्रेंडिंग वीडियो