scriptResolved to end evils like Gangbhoj, dowry system and alcohol | गंगभोज, दहेज प्रथा और शराब जैसी बुराई को समाप्त करने का लिया संकल्प | Patrika News

गंगभोज, दहेज प्रथा और शराब जैसी बुराई को समाप्त करने का लिया संकल्प

locationग्वालियरPublished: Sep 10, 2023 10:53:43 pm

Submitted by:

Narendra Kuiya

रविदास वंश वैवाहिकी परिचय समागम में युवक-युवतियों ने मंच से परिचय

गंगभोज, दहेज प्रथा और शराब जैसी बुराई को समाप्त करने का लिया संकल्प
गंगभोज, दहेज प्रथा और शराब जैसी बुराई को समाप्त करने का लिया संकल्प
ग्वालियर. रविदास वंश समाज एकता समन्वय संस्था मप्र की ओर से रविवार को रविदास वंश वैवाहिकी परिचय समागम का आयोजन जीवाजी यूनिवर्सिटी रोड स्थित भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान किया गया। कार्यक्रम में समाज में फैली तमाम विकृतियों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि गंगभोज, दहेज प्रथा और शराब आदि 20 तरह की विकृतियों को समाप्त करेंगे। संस्था की ओर से वैवाहिकी मार्गदर्शिका में 200 युवक-युवतियों के बायोडाटा प्रकाशित किए गए थे। इस अवसर पर प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुरैना महापौर शारदा सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं, अध्यक्षता एसएमएस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रावण वर्मा ने की। इस मौके पर संस्था के प्रांतीय संयोजक देवेंद्र सिंह राजोरिया, प्रांतीय सहायक संयोजक सतीश कदम, हेमंत कुमार गुरैया, राम अवतार राजोरिया, फूल सिंह बमरोलिया, केएस मैकाले, कुबेर केन, राम मूर्ति रविंद्र खरे, विजय पिपरोलिया, एनडी मौर्य, देवाशीष जरारिया, लखन सिंह केन, रामअवतार जाजोरिया, विजय पिपरोलिया, जगदीश राजोरिया, रविंद्र सिंह खरे आदि मौजूद थे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.