scriptसीएम हेल्पलाइन में राजस्व विभाग सबसे फिसड्डी, 1766 शिकायतें पेंडिंग | Revenue department worst in CM helpline, 1766 pending complaints | Patrika News

सीएम हेल्पलाइन में राजस्व विभाग सबसे फिसड्डी, 1766 शिकायतें पेंडिंग

locationग्वालियरPublished: Feb 25, 2020 12:32:29 am

Submitted by:

Dharmendra Trivedi

-नगर निगम में आवारा जानवरों से परेशानी की शिकायतें अधिक
-स्वास्थ्य विभाग में एल-4 पर पहुंचीं 539 शिकायतें

Revenue department worst in CM helpline, 1766 pending complaints

Revenue department worst in CM helpline, 1766 pending complaints

ग्वालियर। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में इसकी मॉनिटरिंग करने वाले राजस्व अधिकारी ही सबसे अधिक फिसड्डी हैं। इस कारण राजस्व विभाग की शिकायतों की संख्या 1766 पहुंच गई है। एल-1, एल-2 और एल-3 लेवल पर जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी थी, उन्होंने रुचि नहीं ली, इस कारण एल-4 मतलब संभागायुक्त स्तर पर 1268 शिकायतें पेंडिंग हो गई हैं। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने शिकायतों को हल करने में उदासीनता अपनाई हैं। यहां आवारा जानवरों, पानी, बिजली, सफाई की काफी शिकायतें हैं।

 

यह है सीएम हेल्प लाइन की स्थिति

10 फरवरी
-एल-1 पर 4000, एल-2 पर 965, एल-3 पर 898, एल-4 पर 5769 शिकायतें दर्ज थीं। कुल शिकायतें 11,632 थीं।

19 फरवरी
-एल-1 पर 4050, एल-2 पर 1118, एल-3 पर 1279, एल-4 पर 5871 शिकायतें थीं। कुल शिकायतें12,318 थी।

24 फरवरी
-एल-1 पर 3963, एल-2 पर 1130, एल-3 पर 1196, एल-4 पर 5897 शिकायतें थीं। कुल शिकायतें 12,186 हैं।

 

विभागों में इतनी शिकायतें हैं पेंडिंग

 

-अनुसूचित जाति कल्याण विभाग: एल-1 पर 130, एल-2 पर 58, एल-3 पर 70, एल-4 पर 423
-आदिम जाति कल्याण विभाग: एल-1 पर 35, एल-2 पर 29, एल-3 पर 25, एल-4 पर 117

-उच्च शिक्षा विभाग: एल-1 पर 11, एल-2 पर 6, एल-3 पर 5, एल-4 पर 4

-ऊर्जा विभाग: एल-1 पर 282, एल-2 पर 53, एल-3 पर 50, एल-4 पर 1

-कलेक्ट्रेट शाखा: एल-1 पर 10, एल-2 पर 7, एल-3 पर 3, एल-4 पर 253

-खाद्य आपूर्ति विभाग: एल-1 पर 233, एल-2 पर 34, एल-3 पर 77, एल-4 पर 355

-चिकित्सा शिक्षा विभाग: एल-1 पर 36,एल-2 पर 22, एल-3 पर 19, एल-4 पर 368

-जीवाजी विश्वविद्यालय: एल-1 पर 256, एल-2 पर 34, एल-3 पर 16

-पंचायती राज विभाग: एल-1 पर 115, एल-2 पर 10, एल-3 पर 34, एल-4 पर 283

-नगरीय निकायों में: एल-1 पर 105, एल-2 पर 22, एल-3 पर 24, एल-4 पर 51

-पुलिस से संबंधित: एल-1 पर 244, एल-2 पर 31, एल-3 पर 118, एल-4 पर 72

-महिला एवं बाल विकास: एल-1 पर 52, एल-2 पर 13, एल-3 पर 10 , एल-4 पर 36

-राजस्व विभाग: एल-1 पर 327, एल-2 पर 51, एल-3 पर 120, एल-4 पर 1268

-लोक शिक्षण: एल-1 पर 100, एल-2 पर 46, एल-3 पर 40, एल-4 पर 415
-लोक स्वास्थ्य: एल-1 पर 33, एल-2 पर 69, एल-3 पर 28, एल-4 पर 539

 

नगर निगम की शिकायतें

सीएम हेल्पलाइन में आवारा कुत्तों से परेशानी की 25, आवारा पशुओं की 23, आवारा सुअरों की 8 शिकायतें हैं। इसमें आवारा कुत्तों की शिकायत से असंतुष्ट होने पर एक शिकायत एल-2 पर और एक एल-3 पर पहुंच गई है।
-पेयजल: एल-1 पर 222, एल-2 पर 42, एल-3 पर 40

-प्रकाश व्यवस्था: एल-1 पर 152, एल-2 पर 38, एल-3 पर 12

-राजस्व (नगर निगम): एल-1 पर 20, एल-2 पर 7, एल-3 पर 13

-स्थाई अतिक्रमण: एल-1 पर 32, एल-2 पर 18, एल-3 पर 53

-जन कल्याण : एल-1 पर 76, एल-2 पर 17, एल-3 पर 10

-स्मार्ट सिटी: एल-1 पर 13, एल-2 पर 1, एल-3 पर 1

-सफाई: एल-1 पर 265, एल-2 पर 70, एल-3 पर 14

-सीवेज: एल-1 पर 355, एल-2 पर 135, एल-3 पर 108

-सिविल: एल-1 पर 103, एल-2 पर 37, एल-3 पर 45
-भवन अनुज्ञा: एल-1 पर 63, एल-2 पर 10, एल-3 पर 18

नोटिस दे रहे हैं

-सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों की पेंडेंसी खत्म करने के लिए हर सप्ताह समीक्षा जारी है। जो अधिकारी शिकायतों को अटेंड नहीं कर रहे हैं, उन्हें नोटिस देने के साथ शिकायत के पेंडिंग होने पर अर्थदंड भी लगाया जा रहा है। राजस्व विभाग से संबंधित पेंडेंसी को भी आवेदनकर्ता की संतुष्टि के साथ निराकरण करने के प्रयास जारी हैं।

अनुराग चौधरी, कलेक्टर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो