scriptमतदान केन्द्रों पर मिलेगा आरओ वाटर | RO water to be found at polling booths | Patrika News

मतदान केन्द्रों पर मिलेगा आरओ वाटर

locationग्वालियरPublished: May 11, 2019 06:28:16 pm

लोकसभा चुनाव के लिए नगर निगम सीमा में बनाए गए सभी 1049 मतदान केन्द्रों पर ठंडा आरओ वाटर की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की गई है। सभी केन्द्रों पर 5-5 कैंपर रखे जाएंगे इसके अलावा जरूरत पडऩे पर टैंकर भी मौजूद रहेंगे। नगर निगम के अधिकारी

election gwalior

मतदान केन्द्रों पर मिलेगा आरओ वाटर

ग्वालियर. लोकसभा चुनाव के लिए नगर निगम सीमा में बनाए गए सभी 1049 मतदान केन्द्रों पर ठंडा आरओ वाटर की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की गई है। सभी केन्द्रों पर 5-5 कैंपर रखे जाएंगे इसके अलावा जरूरत पडऩे पर टैंकर भी मौजूद रहेंगे। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों के चुनाव में व्यस्त रहने के चलते कामकाज ठप हो गया है।
ड्यूटी पर तैनात दलों के ठहरने का इंतजाम भी किया है। शुक्रवार को ही सभी केन्द्रों पर सामग्री पहुंचा दी है। सभी मतदान केन्द्रों पर शौचालय की व्यवस्था है जरूरत पडऩे पर चलित शौचालय की व्यवस्था भी की जाएगी।
3 हजार से अधिक कर्मचारी रहेंगे तैनात
नगर निगम और पीएचई के 3 हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारी चुनाव व्यवस्था में तैनात रहेंगे। इनमें से कई जहां मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे तो वहीं कुछ अधिकारी मॉनिटरिंग करेंगे। पीएचई के 955 कर्मचारी इसमें शामिल हैं जबकि निगम के 2 हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारी हैं।
मतदान केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाओं के साथ पीने के लिए आरओ वाटर का इंतजार रहेगा। मतदान दलों के सदस्यों के ठहरने एवं अन्य व्यवस्थाएं भी निगम द्वारा की गई हैं।
आरके श्रीवास्तव, अपर आयुक्त नगर निगम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो