कांग्रेस,भाजपा की खींंचतान में फंसी सडक़, पब्लिक परेशान
करीब 20 साल से सडक़ खराब
दोनों पार्षदों से भी कहा कि पब्लिक की परेशानी समझो

ग्वालियर। मेला रोड को थाटीपुर से जोडऩे वाले रास्ते का करीब 250 मीटर का टुकडा राजनीति की बिसात में उलझा हुआ है। यह हिस्सा कभी बनेगा यहां रहने वाले उम्मीद छोड चुके हैं।
सडक़ वार्ड 21 और 22 के बीच में आती है। यहां रहने वाले कहते हैं कि करीब 20 साल से सडक़ खराब थी। कुछ समय पहले बनना शुरु हुई तो लगा कि अब इलाके की दशा सुधर जाएगी।लेकिन वार्ड 21 की सरहद पर आकर ठेकेदार ने सामान समेट लिया। उससे कहा भी आगे रास्ता भी खराब है उसे कौन बनाएगा।
लेकिन कोई मतलब नहीं निकला। बस्ती निवासी केदारनाथ का कहना है कि मामला भाजपा कांग्रेस के बीच उलझा है ऐसा लोग कहते हैं। वार्ड २१ के पार्षद कांग्रेस चतुर्भुज धनेलिया है और वार्ड २२ की पार्षद भाजपा की सोमवती हैं। इस रास्ते पर सडक़ बनाने के लिए पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भूमि पूजन किया था। सडक़ के लिए करीब ८४ लाख रु स्वीकृत हुए थे।
तब हुआ था कि वार्ड २१ तक की सडक़ चतुर्भुज के दायरे में आएगी और वार्ड २२ का रास्ता सोमवती बनवाएंगी। लेकिन बातें सिर्फ होकर रह गई। जहां तक २१ वार्ड की सीमा थीं वहां तक काम हुआ।
भाजपा पार्षद की हद जहां से शुरु हुई वहीं काम रुक गया। राजनीतिक की खींचतान में यह नहीं सोचा गया कि यहां निकलने वाले तो दोनों दलों के वोटर हैं। बस्ती गोदाम निवासी अमित का कहना है कि भाजपा, कांग्रेस की खींचतान में लोगों बुरे फंस गए हैं।
आरसीसी की जो सडक़ बनी है वह कच्चे रास्ते से करीब आधा फीट से ज्यादा ऊंची हो गई है। पानी का निकास भी यहां थम गया है इसलिए रास्ता हमेशा पानी से भरा रहता है। गोला का मंदिर से थाटीपुर जाने के लिए रास्ता अहम जरिया है। यहां से हर दिन काफी ट्रेफिक चलता है।
जिन लोगों को सडक़ की ऊंचाई नीचाई का पता नहीं है वह गुलांटे खाते हैं। तमाम लोग रोज चोटिल होते हैं। लेकिन फिर भी सडक़ को एक जैसा बनाने का काम नहीं किया जा रहा है।
लोगों ने दोनों पार्षदों से भी कहा कि पब्लिक की परेशानी समझो सडक़ को सही कराओ। लेकिन कुछ नहीं हुआ।
अब पाइए अपने शहर ( Gwalior News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज