scriptRSS प्रमुख मोहन भागवत का दौराः हाई सिक्योरिटी जोन बना शहर, कश्मीरियों पर भी नजर | RSS chief Mohan Bhagwat Gwalior visit | Patrika News

RSS प्रमुख मोहन भागवत का दौराः हाई सिक्योरिटी जोन बना शहर, कश्मीरियों पर भी नजर

locationग्वालियरPublished: Nov 26, 2021 08:33:32 am

Submitted by:

Manish Gite

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत व मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर इंटेंलीजेंस ने विवि से मांगी कश्मीरी छात्रों की जानकारी। 1100 अधिकारी जवान करेंगे सुरक्षा।

rsschief.jpg

ग्वालियर दौरे पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत।

ग्वालियर। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के आगमन को लेकर शहर के अंदर और बाहर सुरक्षा का घेरा कसा गया है। इसके लिए केदारधाम से लेकर सरसंघचालक के आने-जाने के रास्तों पर पुलिस की कसावट होगी। सरसंघचालक भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat ) केदारधाम के अलावा नई सडक़ और जीवाजीगंज में सरोद घर भी जाएंगे, इसलिए गुरुवार को एसपी अमित सांघी ने फोर्स के साथ इन सभी जगहों का जायजा लिया। जिन रास्तों से उनका काफिला निकलेगा उस रास्ते पर यातयात को डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए रेलवे स्टेशन से केदारपुर धाम तक और केदारपुर धाम से सरोद घर तक यातायात पुलिस ने करीब 20 सेक्टर प्वॉइंट बनाए हैं।

 

26 नवंबर से केदारपुर धाम हाई सिक्योरिटी जोन रहेगा। सरसंघचालक डॉ. भागवत (dr mohan bhagwat) शुक्रवार रात करीब 8:०० बजे ट्रेन से आकर केदारपुर जाएंगे। भागवत जेड प्लस सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। इसके अलावा केदारपुर धाम की सुरक्षा के लिए एसएएफ की दो कंपनियां और पुलिस लाइन के करीब 8० जवान तैनात होंगे। फोर्स दो घेरे में तैनात होगा।

 

 

 

20 सेक्टर बनाए डायवर्ट होगा रूट

यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया सरसंघ चालक का काफिला 26 नवंबर को रेलवे स्टेशन से केदारपुर धाम और दूसरे दिन केदारपुर धाम से राष्ट्रोत्थान संघ कार्यालय नई सडक़ जाएगा। 28 नवंबर को वह सरोदघर भी जाएंगे। उनके आने जाने के रूट पर यातायात पुलिस ने 20 सेक्टर बनाए हैं। उनका काफिला जिन रास्तों से गुजरेगा वहां करीब 15 जगहों पर यातयात को डायवर्ट किया जाएगा।

 

इस तरह सुरक्षा

 

इन रास्तों पर यातायात डायवर्ट

कश्मीरी छात्रों की जानकारी इंटेंलीजेंस को भेजी

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के आगमन को लेकर शहर के अंदर और बाहर सुरक्षा का घेरा कसा गया है। वहीं जीवाजी विश्वविद्यालय में वर्तमान में अध्यनरत व पूर्व में अध्यनरत सहित चार सालों के जम्मू एडं कश्मीरी छात्रों की जानकारी इंटेंलीजेंस द्वारा मांगी गई थी। जिसे विवि की ओर सत्र 2018-19,2019-20 और वर्तमान के छात्रों सहित करीब 226 विद्यार्थी की जानकारी इंटेंलीजेंस को भेज दी गई है।

 

विवि में मल्टीआर्ट कॉप्लेक्स में 27 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित शामिल होंगे। ऐसे में उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंटेंलीजेंस द्वारा यह जानकारी मांगी गई थी। जिसे विवि की ओर से भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि जीवाजी विश्वविद्यालय में सत्र 2018-19 में 59,2019-20 में 136 और वर्तमान सत्र में करीब 31 विद्यार्थी सहित अध्ययनरत हैं। जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सुशील मंडेरिया के मुताबिक इंटेंलीजेंस द्वारा वर्तमान में अध्यनरत व पूर्व में अध्यनरत जम्मू एडं कश्मीरी छात्रों की जानकारी मांगी गई थी। जिसे विवि की ओर से भेज दिया गया है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x853h69
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो