scriptसंघ ने कहा केरल सरकार हिंदुओं के साथ कर रही है ज्यादती,बैठक में अमित शाह भी हुए शामिल | rss meeting in gwalior amit shaha live updates | Patrika News

संघ ने कहा केरल सरकार हिंदुओं के साथ कर रही है ज्यादती,बैठक में अमित शाह भी हुए शामिल

locationग्वालियरPublished: Mar 09, 2019 03:10:32 pm

Submitted by:

monu sahu

संघ ने कहा केरल सरकार हिंदुओं के साथ कर रही है ज्यादती,बैठक में अमित शाह भी हुए शामिल

rss meeting in gwalior

संघ ने कहा केरल सरकार हिंदुओं के साथ कर रही है ज्यादती,बैठक में अमित शाह भी हुए शामिल

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा है कि सबरीमाला देवस्थान मामले में सुप्रीम कोर्ट के दखल की आड़ लेकर केरल सरकार हिन्दू श्रद्धालुओं के साथ ज्यादती कर रही है। इसे लेकर संघ समाज के बीच जाएगा। यह प्रस्ताव संघ की शुक्रवार से यहां शुरू हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक में रखा गया है। बैठक की शुरुआत सरसंघचालक मोहन भागवत ने की और इसका संचालन सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने किया। सह सरकार्यवाह डॉ मनमोहन वैद्य ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि सबरीमाला देवस्थान मामला सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा से जुड़ा है। केरल सरकार धार्मिक परंपरा और आस्थावान लोगों पर ज्यादती कर रही है।
शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शामिल होने के लिए ग्वालियर पहुंचे। वे प्रायवेट प्लेन से दिल्ली से ग्वालियर आए। यहां वे विजयाराजे एयर टर्मिनल पर उतरे। शाह के साथ भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल भी मौजूद हैं। इससे पहले शुक्रवार को एक सवाल के जवाब में डॉ वैद्य ने कहा, राम मंदिर मामले में संबंधित पक्ष न्यायालय में अपनी बात रख चुके हैं। अब इसे सर्वोच्च न्यायालय को देखना है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव पर कोई बात नहीं होगी। डॉ. वैद्य ने बताया, बैठक में दूसरा प्रस्ताव टूटती परिवार व्यवस्था को बचाने को लेकर रखा गया। उन्होंने कहा, देश की 88 प्रतिशत तहसीलों तक संघ पहुंच चुका है।
उन्होंने कहा कि युवाओं में संघ से जुडऩे की रुचि तेजी से बढ़ी है। सालभर में 20 से 35 साल के एक लाख से अधिक युवा संघ से जुड़े। आम चुनाव में स्वयंसेवक लोगों को प्रेरित करेंगे कि अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए जाएं। संघ समाज के बीच जाकर भारतीय दर्शन के अनुसार मैं से हम तक जाने की प्रक्रिया पर काम करेगा। लोग अपने परिवार के बीच क्वालिटी टाइम बिताएं, इसके लिए कुटुम्ब प्रबोधन के जरिए काम चल रहा है।
अमित शाह पहुंचे ग्वालियर
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शामिल होने के लिए ग्वालियर पहुंचे। वे प्रायवेट प्लेन से दिल्ली से ग्वालियर आए। यहां वे विजयाराजे एयर टर्मिनल पर उतरे। शाह के साथ भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल भी मौजूद हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत के लिए कई सारे भाजपा नेता एयरपोर्ट पर पहुंचे। अमित शाह की अगवानी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व पूर्व मंत्री पवैया ने की। इस दौरान पूर्व मंत्री नरोत्त्म मिश्रा, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया,ग्वालियर नगर निगम मेयर विवेक नारायण शेजवलकर, वीरेंद्र जैन व सहित सिकरवार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।
पर्यावरण संरक्षण और जल प्रबंधन पर फोकस
उन्होंने बताया, संघ पर्यावरण संरक्षण और जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दे रहा है। प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने के लिए समाज को जागरूक और जिम्मेदार बनाने का काम किया जा रहा है। भारतीय नस्ल की गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए गौ-उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
rss meeting in gwalior
बैठक का महत्व
डॉ वैद्य ने बताया, संघ कार्य के संबंध में निर्णय लेने वाली सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा है। साल में एक बार होने वाली यह बैठक एक साल दक्षिण में, एक साल उत्तर में एवं तीसरे वर्ष नागपुर में रखी जाती है। इसमें संघ शिक्षा वर्गों के प्रवास, प्रशिक्षण तथा अगले वर्ष की कार्ययोजना तैयार की जाती है। बैठक में प्रति दो हजार कार्यकर्ताओं पर एक प्रतिनिधि का चयन किया जाता है।
rss meeting in gwalior
अमित शाह ने सभा के सामने पार्टी का वृत्त रखा

शनिवार को सुबह का सत्र 8.30 बजे शुरू हुआ। इसके बाद शुक्रवार के प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कुटुंब और शबरीमला मंदिर को लेकर सर संघ चालक और अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। प्रतिनिधियों ने कहा है कि भौतिकतावादी चिंतन के कारण समाज के लोग आत्मकेंद्रित हो गए हैं। नई पीढ़ी में एकाकीपन बढ़ रहा है।
इसके परिणाम स्वरूप नशाखोरी,हिंसा, जघन्य अपराध और आत्महत्या की प्रवर्ति बढ़ी है। परिवारों से अलग हो रहे व्यक्तियों को मूल परिवार से जोड़ना बढ़ी जरूरत है। सुबह के सत्र के बाद दोपहर में वर्तमान राजनीति के विषय पर चर्चा हुई। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभा के सामने पार्टी का वृत्त रखा। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल भी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो