scriptप्रज्ञा ठाकुर बोली जिस देश में हम रहते हैं वहां पास होने वाले कानून का करना चाहिए पालन | Sadhvi Pragya Thakur statement on nrc and caa | Patrika News

प्रज्ञा ठाकुर बोली जिस देश में हम रहते हैं वहां पास होने वाले कानून का करना चाहिए पालन

locationग्वालियरPublished: Jan 20, 2020 06:31:20 pm

Submitted by:

monu sahu

चंबल संभाग में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं

Sadhvi Pragya Thakur statement on nrc and caa

प्रज्ञा ठाकुर बोली जिस देश में हम रहते हैं वहां पास होने वाले कानून का करना चाहिए पालन

ग्वालियर। भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करने वालों को कानून का पालन करने की सीख दी है। ठाकुर ने कहा कि वह जिस देश में रहते हैं उस देश में पास होने वाले कानून का सम्मान करना,देश के प्रति निष्ठा रखना चाहिए। वह रविवार को भिण्ड विकास खंड के गांव लहरौली गांव में आरएसएस के मध्य भारत प्रांत के प्रचारक रहे भिण्ड विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम लहरौली निवासी अपरबल सिंह कुशवाह के निधन पर उनके पैतिृक गांव अंतिम संस्कार में शरीक होने गईं थीं।
शादीशुदा महिला से दोस्ती कर प्रेमी बोला होटल में आ जाओ, वरना बच्चों को मार दूंगा

इससे पूर्व वह भिण्ड सर्किंट हाऊस पर कुछ समय के लिए रुकी जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होनें कहा कि कानून का पालन नहीं करने वालों को इसका नुकसान उठाना ही पड़ता है। वहीं उन्हें पत्र के माध्यम से उन्हें विस्फोटक सामग्री भेजने वाले आरोपी को उन्होंने आतंकवादी बताते हुए आइएसआई का षडयंत्र भी बताया। इससे पूर्व अपरबल सिंह के पैतिृक गांव लहरौली में हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी एवं भिण्ड दतिया सांसद संध्या राय, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य भी पहुंचे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो