scriptअखिलेश यादव ने किया यूपी से दिल्ली तक हमला, बीजेपी के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे | samajwadi party preparation assembly elections 2023 | Patrika News

अखिलेश यादव ने किया यूपी से दिल्ली तक हमला, बीजेपी के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे

locationग्वालियरPublished: Aug 19, 2022 05:50:25 pm

Submitted by:

Manish Gite

समाजवादी पार्टी की नजर अब मध्यप्रदेश पर…। अगले चुनाव में उतारेगी कई प्रत्याशी…।

akhi.png

 

ग्वालियर। समाजवादी पार्टी (samajwadi party) अपनी साइकिल अब मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में भी रफ्तार से दौड़ाने की तैयारी में है। अगले साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वो तीसरी पार्टी के रूप में जगह बनाने की फिराक में है। फिलहाल मध्यप्रदेश में भाजपा (bjp) और कांग्रेस (congress) ही सक्रिय है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे। अखिलेश की नजर अब 2023 पर होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (mp vidhansabha election) पर है। वे यहां यादव वोट बैंक (yadav vote bank) पर खुद नजर बनाए हुए हैं। कृष्ण जन्माष्टमी (krishna janmashtami) के मौके पर ग्वालियर (gwalior) पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा की सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी पार्टी मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर दूसरे नंबर पर रही है। वोट प्रतिशत भी बढ़ा है।

 

पहली बार आए ग्वालियर

यादव समाज के जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर आए अखिलेश यादव सबसे पहले कांग्रेस नेता मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के घर पहुंचे। यहां वे चल समारोह में शामिल हुए। ग्वालियर में अखिलेश ने कहा कि एक बार मुझे याद है नेताजी भी ग्वालियर में जन्माष्टमी के मौके पर आए थे। इसलिए मैं आया हूं यादव समाज का बाहुल्य है। यहां के यादव समाज को तय करना है कि वह किस तरह जाना चाहते हैं।

https://youtu.be/hscB5Xw3Vjw

यहां मीडिया से चर्चा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली (delhi) के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (manish sisodia) के यहां चल रही सीबीआई की रेड (cbi raid) पर अखिलेश यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी (aam admi party) भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। इसलिए उन्हें आम आदमी पार्टी से घबराहट है। गुजरात (gujrat) में कहीं परिणाम ऐसे न बदल जाए, जो आप आदमी पार्टी के पक्ष में चले जाएं। इसलिए विपक्ष के लोगों पर भाजपा समय समय पर सीबीआई, समय-समय पर ईडी की कार्रवाई कराती रहती है, लेकिन मुझे लगता है कि आम आदमी जैसी पार्टी और सिसौदिया जैसे नेता सीबीआई और ईडी से नहीं घबराएंगे।

 

भाजपा सरकार के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे

विपक्ष का लगातार प्रयास रहेगा कि ऐसा गठबंधन तैयार हो जो सभी मिलकर चुनाव लड़े। मुझे उम्मीद है जो संदेश बिहार से गया है, और प्रदेशों में भी विपक्ष की पार्टियों के लोग एक होंगे।

अखिलेश ने कहा कि दुख की बात है कि मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन सरकार को किसानों को याद रखना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, न केवल गेहूं के लिए बल्कि हर फसल की आय दोगुनी करने को कहा था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया। इस सवाल का जवाब देना होगा।

 

इसलिए ताकत झोंकेंगे अखिलेश

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 2018 में हुई चुनाव में समाजवादी पार्टी को सिर्फ एक सीट मिली थी, जबकि बाद में वह विधायक भी भाजपा में शामिल हो गया था। हालांकि 2018 के चुनाव में समाजवादी पार्टी कई सीटों पर दूसरे नंबर पर आई थी और वोट प्रतिशत भी ठीक था। ऐसे में अखिलेश यादव इस विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत झोंकने की तैयारी में है।

 

भाजपा ने कई वर्गों के साथ किया धोखा

बीजेपी के लोग कितने ही लोगों को मिला लें। लेकिन, इस बार जनता उनके खिलाफ खड़ी है। उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में अग्निवर की भर्ती निकली है। इसमें 1 लाख 13 हजार नौजवानों ने फार्म भरे हैं, लेकिन सरकार बताने को तैयार नहीं है कि कितने को अग्निवीर बनाया जाएगा। इस सरकार ने जब से काम करना शुरू किया है, कुछ को बड़ा बना दिया, कुछ उद्योगपति को बड़ा बना दिया। सबसे ज्यादा धोखा मध्यवर्ग, गरीब, किसान और युवा वर्ग के साथ भाजपा ने किया। रोजगार नहीं हैं महंगाई लगातार बढ़ रही हैं। नोटबंदी, जीएसटी और जितने भी बड़े फैसले भाजपा ने लिए हैं उससे न केवल कुछ लोगों को फायदा हुआ। मध्यम वर्गीय और गरीब तबका परेशान है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो