पिछले साल से तीन गुना ज्यादा हुए सैंपल, पॉजीटिव भी हुए डबल
ग्वालियरPublished: Oct 18, 2023 06:31:59 pm
हर दिन बढ़ रहे डेंगू के मरीज


पिछले साल से तीन गुना ज्यादा हुए सैंपल, पॉजीटिव भी हुए डबल
ग्वालियर. मौसम में आ रहे बदलाव के चलते अब अक्टूबर में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष स्वास्थ्य विभाग ने जांचे बढाई है तो डेंगू के मरीजों की संख्या भी पिछले वर्ष की तुलना में डबल हो गई है। इतना ही नहीं अब हर दिन डेंगू के शिकार 15 से ज्यादा ही आ रहे है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ लोग ही अस्पतालों में भर्ती हो रहे है। डॉक्टरों का कहना है कि अभी पन्द्रह से बीस दिनों तक डेंगू के मरीजों की संख्या लगभग ऐसी ही रहेगी।
दो साल की स्थिति 15 अक्टूबर तक
- 2022 में 2571 सैंपल में 211 लोगों को निकला डेंगू
- 2023 में 7123 सैंपला में 464 लोगों को निकला डेंगू
18 लोगों को निकला डेंगू 175 में से
हरिशंकरपुरम निवासी 81 वर्षीय बृजृर्ग, पिंटो पार्क निवासी 26 वर्षीय युवती, भितरवार निवासी 23 वर्षीय युवती, तानसेन नगर निवासी 35 वर्षीय युवती, पिंटो पार्क निवासी 25 वर्षीय महिला, भितरवार निवासी 34 वर्षीय युवती, माधौगंज निवासी ढाई वर्ष का बच्चा, हरिशंकरपुरम निवासी 16 वर्षीय बच्ची, डीडी नगर निवासी 3 वर्षीय बच्ची, विवेक विहार निवासी 18 वर्षीय युवती, मुरार निवासी 8 वर्षीय बच्चा, हजीरा निवासी 3 वर्षीय बच्ची, पुरानी छावनी निवासी 12 वर्षीय बच्चा, पिंटो पार्क निवासी 15 वर्षीय बच्ची, एमएच चौराहा मुरार निवासी 21वर्षीय युवक, हजीरा निवासी 10 वर्षीय बच्ची, छत्री मंडी निवासी 17 वर्षीय बच्चा और गुढा गुढी का नाका निवासी 3 वर्षीय बच्चा शामिल है। जिले में अभी तक 494 लोगों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
ऐसे बढ़ रहा डेंगू
- 10 अक्टूबर- 30
- 11 अक्टूबर- 9
- 12 अक्टूबर- 17
- 13 अक्टूबर- 20
- 14 अक्टूबर- 7
- 15 अक्टूबर- 16
- 16 अक्टूबर- 12
- 17 अक्टूबर- 18
इनका कहना है
पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष डेंगू के मामले बढ़े है। लेकिन हमने सैंपलिंग भी ज्यादा की है। जिससे बीमार लोगों की स्थिति का पता चल सका है। वहीं इलाज भी सबको मिल रहा है।
डॉ. विनोद कुमार दोनेरिया, मलेरिया अधिकारी