scriptमेहंदी-हल्दी लगे दूल्हा-दुल्हनों ने किया प्रदर्शन, फिर हो पाई शादी | Samuhik Vivah sammelan 2019 in hindi | Patrika News

मेहंदी-हल्दी लगे दूल्हा-दुल्हनों ने किया प्रदर्शन, फिर हो पाई शादी

locationग्वालियरPublished: Mar 07, 2019 05:24:46 pm

Submitted by:

monu sahu

मेहंदी-हल्दी लगे दूल्हा-दुल्हनों ने किया प्रदर्शन, फिर हो पाई शादी

Samuhik Vivah sammelan

मेहंदी-हल्दी लगे दूल्हा-दुल्हनों ने किया प्रदर्शन, फिर हो पाई शादी

ग्वालियर। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन में अजीब मामला सामने आया। प्रशासन ने पहले से तय छह मार्च के समारोह को विधायकों की उपलब्धता नहीं होने पर 8 मार्च तक आगे बढ़ा दिया। बुधवार को विवाह के लिए आयोजन स्थल पहुंचे वर-वधु और परिजनों को नगरनिगम की इस मनमानी का पता चला तो वे आक्रोशित हो गए। कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। आखिरकार विरोध बढऩे पर कलेक्टर प्रियंका दास बुधवार को ही विवाह आयोजन को राजी हुईं।
यह भी पढ़ें

कांग्रेस में हुआ बड़ा फेरबदल,प्रदेश के कई लोकसभा प्रभारी बदले,यहां देखें कौन कहां



मेहंदी-हल्दी लगे हाथों से प्रदर्शन
समारोह में 32 हिंदू और एक मुस्लिम जोड़े का विवाह होना था। मुहूर्त में विवाह के लिए सभी ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया पीएम मोदी को न्यौता, इस खास चीज को देखने के लिए बुलाया

रात को अचानक सूचना दी
5 मार्च को आयुक्त नगर निगम मूलचंद वर्मा ने आयोजन से जुड़ी समाजसेवी संस्था के सचिव मनोज डंडोतिया को रात 10.30 बजे से फोन कर कहा सम्मेलन अब 8 मार्च को होगा। वर-वधू पक्ष पक्ष को सूचना दे दी जाए। आयोजन से जुड़े लोगों ने रीति-रिवाजों और परंपराओं का हवाला देकर कहा कि ऐसे आयोजन टाले नहीं जा सकते। रस्मों की एक पूरी शृंखला होती और उसमें से सभी पूरी हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के दिग्गज नेता सहित 400 भाजपाई पर केस दर्ज,चुनाव में होगी मुश्किल!

अब केवल कन्यादान और फेरे बाकी हैं, लेकिन आयुक्त वर्मा ने दो-टूक इनकार कर दिया। इधर विरोध कर रहे दूल्हा-दुल्हन को समझाने पहले डिप्टी कलेक्टर सुरेश जाधव पहुंचे, ेलेकिन बात नहीं। बाद में भाजपा जिलाध्यक्ष केदार सिंह यादव और जिला पंचायत सदस्य हमीर सिंह पटेल ने कलेक्टर को गंभीरता बताई,तब आयोजन बुधवार को ही होने पर सहमति बनी। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के ज्यादातर विधायक शहर में नहीं थे। इसलिए आयोजन की तारीख आगे बढ़ाई गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो