scriptसावन मास कल से शुरू : इन राशियों की जमकर चमकेगी किस्मत, जानिए अपनी राशि | Sawan Shiv Worship and rashifal on sawan month 2019 | Patrika News

सावन मास कल से शुरू : इन राशियों की जमकर चमकेगी किस्मत, जानिए अपनी राशि

locationग्वालियरPublished: Jul 15, 2019 03:38:10 pm

Submitted by:

monu sahu

17 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन मास, शहर सहित अंचल के मंदिरों पर हजारों की संख्या में उमड़ेगी भक्तों की भीड़

 rashifal on sawan month 2019

Rashifal

ग्वालियर। 17 जुलाई से सावन मास शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। इस बार सावन के महीने में चार सोमवार रहेंगे। श्रद्धालु भगवान शिव की उपासना में पांच सोमवार व्रत पूरे करने के लिए आषाढ़ मास की चतुर्दशी को पडऩे वाले सोमवार से बेल पत्र चढ़ाना, व्रत-उपवास शुरू करेंगे। पंडित वाचस्पति शास्त्री के मुताबिक सावन महीना भगवान शिव की उपासना करने के लिए शुभ होता है। (Sawan Shiv Worship )
इसे भी पढ़ें : चॉकलेट खाने के ये फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना,व्रत-उपवास और बेल पत्र चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। इस बार सावन में चार सोमवार रहेंगे। इसलिए श्रद्धालु पांच सोमवार व्रत करेंगे और बेल पत्र 15 जुलाई सोमवार से चढ़ाना शुरू कर देंगे। 16 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। ब्रह्मांड स्वामी की इस दिन भी पूजा अर्चना करना चाहिए। सावन महीने का पहला सोमवार 22 जुलाई को रहेगा।
इसे भी पढ़ें : इस बार गुरु पूर्णिमा पर पड़ रहा है यह विशेष योग, जानिए

शिव के शृंगार में सुशोभित होते हैं नाग
सावन महीने का शुभारंभ आषाढ़ मास की गुरु पूर्णिमा से होता है और समापन सावन महीने की श्रावणी पूर्णिमा अर्थात रक्षाबंधन के साथ होता। इस बार सावन महीने के समापन अवसर पर रक्षाबंधन पर्व और स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त ) एक ही दिन रहेंगे। वहीं इस बार सावन महीने के तीसरे सोमवार पांच अगस्त को नागपंचमी उत्सव मनाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : इस बार गुरु पूर्णिमा पर पड़ रहा है यह विशेष योग, जानिए

इस तरह भगवान शिव की आराधना करने वालों के लिए एक विशेष योग है। क्योंकि माना जाता है कि भगवान शिव की आराधना नागों द्वारा की जाती है। भगवान शिव के शृंगार में नाग सुशोभित होते हैं। इस तरह सोमवार के विशेष अवसर पर नागपंचमी त्योहार होने से जिन जातकों के जीवन में काल सर्प दोष है। जिनहें नागों का भय सताता है। ऐसे जातकों के लिए इस दिन पूजा-अर्चना करना अतिशुभ रहेगा।
इसे भी पढ़ें : इंसान की आपसी लड़ाई में भगवान को तीन दिन से नहीं लगा भोग, देखें वीडियो

सर्वसिद्धि मनोकामना
सावन महीने में पार्थिव शिवलिंग पूजन करने से सर्व सिद्धि मनोकामना पूरी होती है। सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए श्रद्धालुओं द्वारा इस महीने में पाॢथव शिवलिंग निर्माण कर पूजन किया जाता है।
इसे भी पढ़ें : सोने के भाव में सबसे बड़ी गिरावट, धड़ल्ले से बिक रहा है सोना

 rashifal on sawan month 2019
यह है राशिफल

मेष राशि
कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगी।
वृषभ राशि
बोलते कुछ हैं, करते कुछ हैं। पहले खुद समझें करना क्या है। नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद संभव है। पेट संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है।
मिथुन राशि
किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें। स्थायी संपत्ति के निर्णय में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे। समझदारी से काम करें।

कर्क राशि
अपने कॅरियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की उम्मीद है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।
सिंह राशि
नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
दिन की महत्वता को समझें और भविष्य के लिए निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें। अपने कर्मचारियों की नासमझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें : सावन में बन रहे हैं कई विशेष योग, इन जातकों पर जमकर होगी धन की वर्षा
तुला राशि
अपनी जीवनशैली को बदलें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे।

वृश्चिक राशि
अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी।
धनु राशि
दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि
निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरियां बढ़ा सकते हैं। फालतू विवादों से दूर रहना चाहिए। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
कुम्भ राशि
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बिना मांगे किसी को अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

मीन राशि
अपने विवेक से काम करें। कोर्ट से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो