scriptस्कॉलरशिप हड़पने ओबीसी कोटे में जोड़े फर्जी नाम, कॉलेज का छात्र बताकर हड़पे 2 लाख रुपए | scholarship scam in gwalior | Patrika News

स्कॉलरशिप हड़पने ओबीसी कोटे में जोड़े फर्जी नाम, कॉलेज का छात्र बताकर हड़पे 2 लाख रुपए

locationग्वालियरPublished: Nov 05, 2018 10:08:43 am

Submitted by:

Gaurav Sen

स्कॉलरशिप हड़पने ओबीसी कोटे में जोड़े फर्जी नाम, कॉलेज का छात्र बताकर हड़पे 2 लाख रुपए

scholarship scam in gwalior

स्कॉलरशिप हड़पने ओबीसी कोटे में जोड़े फर्जी नाम, कॉलेज का छात्र बताकर हड़पे 2 लाख रुपए

ग्वालियर. एससी, एसटी छात्रों की स्कॉलरशिप में फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के बाद अब दूसरी खेप में अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति में फरेब का मामला पकड़ा गया है। फर्जीवाड़ा करने वालों ने ऐसे लोगों के नाम छात्रों की सूची में जोड़े थे जिनका पढ़ाई लिखाई से लेना देना नहीं था। इस सांठगांठ में आइटीएस कॉलेज के प्राचार्य सहित एसएलपी कॉलेज के प्राचार्य संयोजक सहित बैंक ऑफ इंडिया की सिटी सेंटर शाखा के अधिकारी, कर्मचारी शामिल थे।

मुरार सीएसपी मुनीष राजौरिया ने बताया स्कॉलरशिप फर्जीवाड़े में अब ओबीसी कोटे के छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप को हड़पने का गोरखधंधा सामने आया है। इस बार फरेब 7 खातों में मिला है। सभी खाते ओबीसी छात्रों के नाम से खोले गए थे। इन्हें आइटीएस (इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी स्टडीज) कॉलेज ने अपना छात्र बता कर छात्रवृत्ति मंगाई गई थी। सभी खाते इंडियन ओवरसीज बैंक की सिटी सेंटर शाखा में खोले गए थे। कॉलेज के प्राचार्य दीपक दुबे ने छात्रवृत्ति का प्रपोजल 24 फरवरी 2015 को भेजा था। जुलाई तक कई महीने में खातों से पैसा निकाला गया। इसमें एसएलपी कॉलेज के प्राचार्य पीडी शाक्य, संयोजक सहित बैंककर्मी शामिल थे। इसमें छात्र के खाते में 4 हजार जमा बताए जाते थे और कॉलेज 8 हजार छात्र की ट्यूशन फीस के नाम से निकालता था।सात खातों में दो लाख कर फरेब मिला है।

mp election 2018 : कांग्रेस की दूसरी सूची जारी,16 प्रत्याशियों की घोषणा,यहां देखें LIST

ऐसे पकड़ा गया फरेब
सीएसपी राजौरिया के मुताबिक यह फर्जीवाड़ा भी करीब तीन साल से चल रहा था। इससे पहले शुरुआती जांच में एससी, एसटी छात्रों के 44 खातों में आई स्कॉलरशिप को फरेब से निकालने का मामला पकड़ा था। उसी जांच में ओबीसी छात्रों की स्कॉलरशिप में फर्जीवाड़े भी सामने आया। गोरखी से जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि जिन छात्रों के नाम से स्कॉलरशिप वसूली जा रही है असली में उस नाम के छात्र ही नहीं हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो