script

स्कूल संचालक की पत्नी की जहर खाने से मौत, दहेज मांगने का लगाया आरोप

locationग्वालियरPublished: Jun 14, 2019 06:55:41 pm

स्कूल संचालक की पत्नी की जहर खाने से मौत हो गई। गुस्साए मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर हंगामा कर दिया। उनका आरोप था पति 20 लाख रुपए मांग रहा था

suicide

स्कूल संचालक की पत्नी की जहर खाने से मौत, दहेज मांगने का लगाया आरोप

ग्वालियर. स्कूल संचालक की पत्नी की जहर खाने से मौत हो गई। गुस्साए मायके पक्ष ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर हंगामा कर दिया। उनका आरोप था पति 20 लाख रुपए मांग रहा था। मना करने पर पीटकर हत्या कर दी। इसलिए पति को गिरफ्तार करो तब पीएम होगा। हालांकि एक घंटे की मशक्कत के बाद मायके वाले मान गए जब पीएम हुआ।
पुलिस के मुताबिक गायत्री नगर (पिन्टो पार्क) निवासी संदीप गोस्वामी की पत्नी प्रिया गोस्वामी (29) ने गुरुवार दोपहर 12 बजे जहर खा लिया था। हालात बिगडऩे पर ससुराल वाले उसे जेएएच लेकर पहुंचे। गुरुवार सुबह 5.30 बजे प्रिया की मौत हो गई। मायके वालो को पता चला तो माता-पिता और भाई-बहन आ गए। उनका आरोप था दहेज के लिए पति परेशान करता था। उसे स्कूल के लिए जमीन खरीदनी थी। इसलिए प्रिया को मायके से 20 लाख रुपए लाने के लिए दबाब डाल रहा था। चार साल तक तो उसे मायके नहीं आने दिया। पुलिस ने जब मायके पक्ष से पीएम कराने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। उनका कहना था कि प्रिया की हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान है। इसलिए पति पर कार्रवाई करो तब पीएम होगा। पुलिस ने जब समझाया तब वह पीएम के लिए राजी हुए।
8 साल पहले हुई थी शादी
प्रिया और संदीप की करीब 8 साल पहले 12 फरवरी 2011 में शादी हुई थी। उनके दो जुड़वा बेटे शिवम और सत्यम के अलावा एक बेटी सौम्या है। घटना के वक्त बच्चे घर पर ही थे।
मेरी बहन सुसाइड नहीं कर सकती
मेरी बहन बहुत समझदार और स्ट्रांग थी। वह खुदकुशी नहीं कर सकती। उसका पति जमीन खरीदने के लिए 20 लाख रुपए की मांग कर रहा था। उसने सुसाइड नहीं किया उसे मारा गया। उसके शरीर पर चोट के निशान भी है।
पूजा, मृतका की बहन

ट्रेंडिंग वीडियो