scriptSeeing the beauty of Gwalior Fort, the number of tourists is increasin | ग्वालियर फोर्ट की सुंदरता को देख बढ़ रही पर्यटकों की संख्या, पैलेस, तिघरा और सूर्यमंदिर भी आते हैं पसंद | Patrika News

ग्वालियर फोर्ट की सुंदरता को देख बढ़ रही पर्यटकों की संख्या, पैलेस, तिघरा और सूर्यमंदिर भी आते हैं पसंद

locationग्वालियरPublished: Oct 16, 2022 07:45:20 pm

Submitted by:

Harsh Dubey

हमारा गौरव, हमारा ग्वालियर ग्वालियर चंबल संभाग घूमने वाले पर्यटकों की संख्या लगभग 5 से 6 लाख

gwl.jpg

ग्वालियर. कोविड के बाद टूरिज्म सेक्टर में जबरदस्त उछाल आया है। देश-दुनिया घूमने वालों की संख्या में अच्छा खासा इजाफा हुआ है। ग्वालियर चंबल संभाग भी इससे अछूता नहीं है। संभाग में प्रतिवर्ष लगभग 5 से 6 लाख इंडियन और फॉरेनर टूरिस्ट आते हैं। इनमें से ग्वालियर घूमने वाले पयर्टक लगभग 3 लाख हैं। यह आंकड़ा कोविड के पहले का है। कोविड के बाद अब फिर से पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। जनवरी से लेकर अभी तक संभाग में लगभग 4 लाख पर्यटकों की चहलकदमी हुई है। हालांकि पर्यटन का समय अक्टूबर से शुरू होता है। इस हिसाब से यह आंकड़ा हर साल से अधिक 7 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। टूरिस्ट डेस्टिनेशन की बात की जाए तो सबसे ज्यादा पर्यटक ग्वालियर फोर्ट पर पहुंचते हैं। दूसरे नंबर पर सूर्य मंदिर, जयविलास पैलेस और तिघरा घूमते हैं।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.