scriptमहिलाओं को दिए सेल्फ डिफेंस के टिप्स | Self defense tips given to women | Patrika News

महिलाओं को दिए सेल्फ डिफेंस के टिप्स

locationग्वालियरPublished: Feb 25, 2020 01:08:56 am

Submitted by:

Avdhesh Shrivastava

माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान के आईएसटीई स्टूडेंट्स चैप्टर ने आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया है, जो सोमवार से प्रारम्भ हुई और 28 फरवरी तक चलेगी।

आत्मरक्षा कार्यशाला

महिलाओं को दिए सेल्फ डिफेंस के टिप्स,महिलाओं को दिए सेल्फ डिफेंस के टिप्स

ग्वालियर . प्रत्येक नागरिक को अपनी रक्षा के संबंध में जानकारी होनी आवश्यक है, खासकर महिलाओं व लड़कियों को। इसी संदर्भ में माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान के आईएसटीई स्टूडेंट्स चैप्टर ने आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया है, जो सोमवार से प्रारम्भ हुई और 28 फरवरी तक चलेगी। इसमें सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यशाला की शुरुआत डॉ.मंजरी पंडित के प्रेरणात्मक शब्दों से हुई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा बहुत ही जरूरी मुद्दा है। उन्हें आत्मरक्षा के लिए सभी चीजें सीखना चाहिए। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के चीफ कोच अजय गुप्ता और उनके प्रशिक्षकों ने सभी छात्राओं को बखूबी प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थापक गिरराज सिंह तोमर, उर्मिला तोमर, फेकल्टी एड्वाइजर विशाल चौधरी आदि मौजूद थे।
वीआरजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी स्थगित
शासकीय वीआरजी कॉलेज एवं ग्वालियर साहित्य संस्थान की ओर से 28 व 29 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी गीत महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है। हिन्दी के वरिष्ठ समालोचक एवं साहित्यकार डॉ.लक्ष्मण सहाय के निधन के चलते इस कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य ने दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो