scriptShani Jayanti will be celebrated with Vat Savitri Vrat on May 19 in Ga | गजकेसरी राजयोग, भरणी नक्षत्र और शोभन योग में 19 मई को वट सावित्री व्रत के साथ मनाई जाएगी शनि जयंती | Patrika News

गजकेसरी राजयोग, भरणी नक्षत्र और शोभन योग में 19 मई को वट सावित्री व्रत के साथ मनाई जाएगी शनि जयंती

locationग्वालियरPublished: May 12, 2023 10:34:03 pm

Submitted by:

Narendra Kuiya

- महिलाएं सुहाग के लिए करेंगी वट सावित्री का व्रत तो शनि मंदिरों पर तेल से होगा शनिदेव का अभिषेक

गजकेसरी राजयोग, भरणी नक्षत्र और शोभन योग में 19 मई को वट सावित्री व्रत के साथ मनाई जाएगी शनि जयंती
गजकेसरी राजयोग, भरणी नक्षत्र और शोभन योग में 19 मई को वट सावित्री व्रत के साथ मनाई जाएगी शनि जयंती
ग्वालियर. ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या पर 19 मई शुक्रवार को गजकेसरी राजयोग, भरणी नक्षत्र और शोभन योग में वट सावित्री अमावस्या एवं शनि जयंती एक साथ मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य डॉ.सतीश सोनी ने बताया कि वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्याय और कर्म का कारक ग्रह माना गया है। वर्तमान में शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं और आगामी 17 जून 2023 को अपनी राशि में वक्री हो जाएंगे। इसके बाद 4 नवंबर को शनि मार्गी होंगे। आगामी 19 मई को जेठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत और शनि जयंती पर ग्रहों का बेहद शुभ संयोग बन रहा है। माना जा रहा है इन शुभ संयोग के बीच वट सावित्री व्रत के साथ शनि जन्मोत्सव पर पूजा पाठ करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। इस दिन सुहागिन महिलाएं वट सावित्री व्रत मनाएंगी। व्रती महिलाएं विभिन्न मंदिरों में सामूहिक रूप से बरगद की पूजा कर देवी सावित्री के त्याग, पति व्रत धर्म का स्मरण करती हुईं सुहाग सामग्री अर्पित कर अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी। वट सावित्री व्रत सौभाग्य वर्धक, पापहारक और धन-धान्य प्रदान करने वाला है। इसी दिन शनि जयंती भी पड़ रही है। शहर के विभिन्न शनि मंदिरों में न्याय के देवता की विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालु तेलाभिषेक भी करेंगे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.