scriptCM शिवराज ने मां पीतांबरा पीठ पर टेका माथा,कहा मन के अंदर के विकारों को भी नष्ट करें | shivraj singh chauhan worship of pitamra peeth | Patrika News

CM शिवराज ने मां पीतांबरा पीठ पर टेका माथा,कहा मन के अंदर के विकारों को भी नष्ट करें

locationग्वालियरPublished: Sep 29, 2017 10:47:34 pm

Submitted by:

monu sahu

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सपरिवार मां पीतांबरा के दरबार में पहुंचे। जहां सीएम ने करीब सवा घंटे तक पूजा-अर्चना की

chief minister

shivraj singh chauhan worship of pitamra peeth

ग्वालियर/दतिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सपरिवार मां पीतांबरा के दरबार में शुक्रवार की दोपहर करीब चार बजे पहुंचे। उन्होंने मां पीतांबरा के दर्शन करने के बाद कहा कि यह सही है कि दशहरे के दिन लोग रावण के पुतले का दहन करते हैं पर सभी को चाहिए कि वे इस दिन अपने अंदर पल रही बुराइयों को भी नष्ट कर दें। तभी सच्चे अर्थों में विजयादशमी पर्व मनाने का आनंद व अर्थ है। उन्होंने प्रदेश भर के लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रावण का पुतला तो हर दशहरे पर जलाया जाता है पर वे बुराइयां जैसे काम, क्रोध, मद ,लोभ व किसी को प्रताडि़त ,परेशान करने के अवगुण हममें रह जाते हंै।
यह खबर भी पढ़ें : ट्रक की बॉडी में घंटों फंसा रहा चालक,क्रेन ने ऐसे खींच कर निकाला चालक को

उन्हीं अवगुणों को जड़ से निकाल देना ही सच्चे अर्थो में दशहरा मनाने का मक सद है। उन्होंनें बेटियों के सम्मान में कहा कि हमने मां पीतांबरा की नगरी से ही बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ नाम के अभियान की शुरुआत की थी। मां से यही प्रार्थना है कि हम लोगों में बेटियों के सम्मान करने की भावना बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि बेटियों को वह सम्मान तो मिलना ही चाहिए जिसकी वे हकदार हैं।
यह खबर भी पढ़ें : खेल प्रतिभाएं निखारने यहां बनाया गया प्रदेश का पहला फीडर सेंटर,ऐसी है चयन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सपरिवार मां पीतांबरा के दरबार में पहुंचे। जहां सीएम ने करीब सवा घंटे तक पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम शिवराज सिंह का शुक्रवार की दोपहर बाद 2.40 पर आना था पर किसी कारणवश उनका विमान भोपाल से देर से उड़ सका। करीब चार बजे उनका विमान हवाई पट्टी पर उतरा।
यह खबर भी पढ़ें : इस शहर में बनाई जा रही है यह चीज,सुहागिनों के लिए अनमोल है ये वस्तु

पीले कुर्ता पहने जैसे ही शिवराज सिंह विमान से उतरे तो पहले से ही तैयार खड़े प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा व जिले की प्रभारी मंत्री माया सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां से वे उत्तर द्वार से मां पीतांबरा देवी के मंदिर में पहुंचे। सीएम ने अपनी पत्नी साधना सिंह, मां व साथ में आए अन्य परिवारजनों के साथ पहले तो मां बगलामुखी के दर्शन व पूजा-अर्चना की। स्वामी मंदिरम जाकर दर्शन किए फिर प्राचीन वंनखंडेश्वर मंदिर पर पूजा-अर्चनना की। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष विक्रम बुंदेला के अलावा जिले के अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
यह खबर भी पढ़ें : घर में पूजा के लिए परिजन कर रहे थे इंतजार,मौत से लड़ रहा था यह युवक,पढ़ें खबर

सीएम की अगवानी के लिए ग्वालियर से संभागायुक्त एसएन रूपला व आईजी उमेश जोगा भी पहुंचे।जैसे ही सीएम कार से उतरकर उत्तर द्वार की ओर से अंदर प्रवेश करने वाले थे कि दरवाजे पर ही मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक महेश दुबे व ट्रस्टी कृष्णकांत अंगल ने उनका पुष्पाहार से स्वागत किया। इसके बाद पीतांबरा पीठ परिसर में संचालित वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने उनका वेदमंत्रों से अभिनंदन किया। बाद वे सबसे पहले मंदिर परिसर में बने आवास में पहुंचे। यहां उन्होंने पीले रंग की धोती पहनी। इसके बाद वे मां बगलामुखी के मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। करीब 20 मिनट तक पूजा करने के बाद वे स्वामी जी की समाधि स्थल पर पहुंचे। यहां से स्वामी मंदिरम और फिर धूमावती मदिर पहुंचे। यहां से वनखंडेश्वर जाकर पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी चंद्रप्रकाश दीक्षित (चंदा गुरु)लगातार साथ रहकर पूजा में मदद करते रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो