ग्वालियर

24 को ग्वालियर में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा और रोड शो

24 को ग्वालियर में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा और रोड शो

ग्वालियरOct 17, 2018 / 12:49 pm

monu sahu

MP Election 2018: cm shivraj singh and bjp focus on youth

ग्वालियर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य्क्ष राहुल गांधी की सभा ओर रोड शो के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा 24 अक्टूबर को नगरागमन होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक जनसभा को संबोधित करेंगे और तीन विधान सभा क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। यह जानकारी जन आशीर्वाद यात्रा के संभाग प्रभारी जयसिंह कुशवाह ने दी। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर को दोपहर 11 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैलीकॉप्टर से ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के ग्राम बेरजा पहुचेंगे जहां,एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें

राहुल गांधी के दौरे से दिग्विजय सिंह ने बनाई दूरी,कांग्रेस की सरकार आने पर भी किया बड़ा खुलासा



इसके उपरांत जन आशीर्वाद यात्रा के रथ पर सवार होकर शिवराज सिंह रोड शो करेंगे। यह रोड शो ग्वालियर,ग्वालियर पूर्व एवं ग्वालियर दक्षिण विधान सभा क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। इस मौके पर जगह-जगह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का भाजपाई भव्य स्वागत करेंगे।
यह भी पढ़ें

बड़ी खबर : ग्वालियर की छह विधानसभा सीटों पर यह है BJP प्रत्याशी की सूची!

इस रोड शो की दोपहर 2 बजे शुरुआत होगी। इस रथ यात्रा की जिम्मेदारी जय सिंह कुशवाह पर है जो कि आगामी एक-दो दिनों में शहर भाजपाइयों की बैठक आयोजित कर विशेष रणनीति बनाएंगे। जिसके बाद अन्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी।
यह भी पढ़ें

राहुल गांधी के मंदिर-मस्जिद जाने पर भाजपा के दिग्गज नेता ने उठाए सवाल,बोले यह बात


पुलिस प्रशासन अलर्ट
मुख्यमंत्री के रोड शो की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। सीएम की सुरक्षा को लेकर ग्वालियर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मालूम हो कि १५ व १६ अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को देखते हुए ग्वालियर चंबल संभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया था क्योकि राहुल गांधी ने दतिया,डबरा,ग्वालियर,श्योपुर,मुरैना,जौरा और सबलगढ़ में जन सभा को संबोधित किया था। इसके बाद मंगलवार की शाम को वह रात आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

Home / Gwalior / 24 को ग्वालियर में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा और रोड शो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.