scriptबिटिया उत्सव में ग्वालियर आएंगी शबाना, स्वरा, रेणुका | Shubana, Swara, Renuka, will come in Gatiya at BITIA festival | Patrika News

बिटिया उत्सव में ग्वालियर आएंगी शबाना, स्वरा, रेणुका

locationग्वालियरPublished: Jan 16, 2019 08:25:11 pm

Submitted by:

Harish kushwah

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) से शहर में चार दिवसीय बिटिया उत्सव की शुरुआत होगी। इसके लिए महिला बाल विकास विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। आयोजन में आने वाले अतिथियों के नाम भी लगभग तय हो गए हैं।

BITIA festival

BITIA festival

ग्वालियर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) से शहर में चार दिवसीय बिटिया उत्सव की शुरुआत होगी। इसके लिए महिला बाल विकास विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। आयोजन में आने वाले अतिथियों के नाम भी लगभग तय हो गए हैं। विभाग के संयुक्त संचालक सुरेश तोमर ने बताया कि चार दिन के आयोजन के दौरान प्रतिदिन चार सत्र होंगे। इन सत्रों में परिचर्चा, नाटक, महिला सशक्तिकरण साहित्य चर्चा, लोकगायन, पौराणिक समय में स्त्री की स्थिति जैसे विषयों पर आधारित कार्यक्रम होंगे।
वीमन पावर पैक्ड चार दिन

8 मार्च

सुबह 11 बजे से महिलाओं के मुद्दे पर वेटरन एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट शबाना आजमी, साहित्यकार कमला भसीन की बातचीत होगी।

अपराह्न 3 बजे साहित्य चर्चा में स्क्रिप्ट राइटर, गीतकार और स्टैंडअप कॉमेडियन वरुण ग्रोवर और किरण सिंह सहित अन्य साहित्यकार बातचीत करेंगे।
शाम 6 बजे पूर्वरंग में विख्यात पांडवानी लोकगायिका तीजनबाई अपनी शैली में प्रस्तुति करेंगीं।

शाम 7 बजे आजमी का नाटक (सारा) का मंचन होगा।

9 मार्च

पहले सत्र में पौराणिक आख्यान में स्त्री विषय पर साहित्यकार देवदत्त पटनायक और पुरुषोत्तम अग्रवाल की बातचीत होगी।
दूसरे सत्र में कविता में स्त्री विषय पर प्रसिद्ध कवियित्री सविता सिंह और लेखिका एवं कलाकार दीप्ति नवल विषय पर अपनी बात रखेंगी।

तीसरे सत्र में लोकगीत शैली में प्रसिद्ध लोकगायिका शीलू सिंह राजपूत आल्हा गायन करेंगी।
चौथे सत्र में सिने कलाकार और लेखिका सीमा विश्वास का नाटक स्त्री के पत्र का मंचन होगा।

10 मार्च

पहले सत्र में सिनेमा में स्त्री विषय पर सिने अभिनेत्री स्वरा भास्कर और अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बातचीत होगी।
दूसरे सत्र में ट्रांसजैंडर के विषय पर ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट धनंजय सिंह चौहान और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और विषय विशेषज्ञ अरुण घोष की बातचीत होगी।

तीसरे सत्र में स्टैंडअप कॉमेडियन वरुण ग्रोवर की प्रस्तुति होगी।
चौथे सत्र में किस्मत बानो का नाटक हैलन कीलर का मंचन होगा।

11 मार्च

पहले सत्र में पत्रकारिता में स्त्री विषय पर प्रसिद्ध अभिनेत्री और कॉलमिस्ट रेणुका शाहाणे और इलेक्ट्रोनिक मीडिया की एंकर ऋचा अनिरुद्ध की बातचीत होगी।
दूसरे सत्र में बाल साहित्य पर परिचर्चा के दौरान लिंगानुपात विषय पर साहित्यकार सुशील शुक्ला सहित अन्य साहित्कारों की चर्चा होगी।

तीसरे सत्र में शाश्विता शर्मा की कहानी का मंचन होगा।

चौथे सत्र में परिवर्तन समूह के नाटक का मंचन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो