कपड़े के थैले का वितरण किया
ङ्क्षसगल यूज प्लास्टिक बैन होने के बाद स्वामी विवेकानंद सेवा समिति ने बच्चों एवं लोगों के बीच जाकर कपड़े के थैलों का वितरण किया। इसके साथ ही जन जागरण अभियान भी चलाया। समिति के संस्थापक नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि ङ्क्षसगल यूज प्लास्टिक को लेकर जन जागरण होना जरूरी है।
चंडीगढ़ से सीखने की जरूरत
नगरीय निकाय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश भी जारी किए हैं। यह रोक केवल कागजी न रह जाए इसके लिए ग्वालियर को चंडीगढ से सीखने की जरूरत है। चंडीगढ़ में तीन साल पहले यानी 2019 से ङ्क्षसगल यूज प्लास्टिक पर रोक है। सख्त नियमों के साथ लोगों के सहयोग से यह रोक प्रभावी रूप से लागू है।
सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, विक्रय एवं क्रय तो कार्रवाई
ङ्क्षसगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध को लेकर निगमायुक्त किशोर कन्याल ने शहर के विभिन्न कारोबारियों की बैठक लेकर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिये कि शासन ने ङ्क्षसगल यूज प्लास्टिक पूर्णत: बंद कर दिया है। सभी व्यवसायी व दुकानदार प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलीथिन का किसी भी प्रकार से उपयोग न करें। अन्यथा उनके खिलाफ जुर्माना सहित कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बाल भवन के टीएलसी में हुई बैठक में निगमायुक्त किशोर कन्याल ने बताया कि शहर की स्वच्छता एवं पर्यावरण को देखते हुए ङ्क्षसगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध को लेकर निगम द्वारा पिछले काफी समय से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा आमजनों को पॉलीथिन एवं प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया जा रहा है।