scriptनगर निगम की इस भूल से शहर में स्थायी हो जाएंगे बाढ़ के हालात, जानिए क्या है मामला | situation of the flood will become permanent in the city due to this m | Patrika News

नगर निगम की इस भूल से शहर में स्थायी हो जाएंगे बाढ़ के हालात, जानिए क्या है मामला

locationग्वालियरPublished: Jul 30, 2018 07:17:49 pm

Submitted by:

Rahul rai

बजरंग गढ़ पुलिया से गोमती की फड़ी वाली पुलिया तक नहर को अंडर ग्राउंड किया जा रहा है, जिससे नहर का आकार दोनों ओर से करीब 15 से 20 फीट तक छोटा हो गया है

municipal corporation

नगर निगम की इस भूल से शहर में स्थायी हो जाएंगे बाढ़ के हालात, जानिए क्या है मामला

ग्वालियर। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही और गलत प्लानिंग से हर बारिश में बाढ़ जैसे हालात से जूझते शहर में यह समस्या स्थायी हो सकती है, क्योंकि बजरंग गढ़ पुलिया से गोमती की फड़ी वाली पुलिया तक नहर को अंडर ग्राउंड किया जा रहा है, जिससे नहर का आकार दोनों ओर से करीब 15 से 20 फीट तक छोटा हो गया है। इससे पानी आगे जाने की जगह पीछे चला जाता है, यह पानी नहर को फोड़ते हुए गड्ढे वाला मोहल्ले में घुसकर बाढ़ के हालात पैदा कर देता है।
अगर समय रहते अफसरों ने इस भूल को नहीं सुधारा तो शहर में हर बार बरसात में बाढ़ की समस्या स्थायी हो जाएगी। शहर में पिछले पंाच साल से लगातार बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। गड्ढे वाला मोहल्ला, लक्कड़खाना पुल, रॉक्सी पुल और हुजरात पुल तक 4 से 5 फीट तक पानी भर जाता है, जिससे शहर में करीब 50 हजार लोगों को जूझना पड़ता है, लेकिन मूल समस्या का समाधान ढूंढने की जगह नहर को अंडर ग्राउंड किया जा रहा है।
यह आसपास के रहवासियों को लाभ देने के लिए किया जा रहा है। नहर के दोनों ओर करीब 100 घर हैं, जिनके लिए वाहन पार्किंग और रोड निर्माण का काम आगे होगा। साथ ही हॉकर्स जोन भी बनाया जा सकता है, लेकिन इससे परेशानी और अधिक बढ़ जाएगी।
दो करोड़ का प्रोजेक्ट
करीब दो करोड़ रुपए की लागत से बजरंग गढ़ पुलिया से गोमती की फड़ी वाली नहर की पुलिया तक अंडर ग्राउंड नहर और उसके दोनों ओर सड़क का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, लेकिन नहर की चौड़ाई कम होने से प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
5 साल अधिक हो रहा जलभराव
पिछले पांच साल से जल भराव की समस्या अधिक हो रही है। हर बरसात में हमारे घर डूबने लगते हैं। मोहल्ला रोड से कट जाता है। नहर की तलीझाड़ सफाई हो तो राहत मिल सकती है।
अमित शाक्य, रहवासी, गड्ढे वाला मोहल्ला
सही हो आंकलन
अफसरों को पहले हमारे क्षेत्र में जल भराव की समस्या पर ध्यान देना चाहिए। करोड़ों रुपए की सड़क और अंडर ग्राउंड नाला बरसात के पानी का सही आंकलन करने के बाद ही बनाना चाहिए।
धर्मेंद्र, रहवासी
अधूरा प्लान क्यों
अफसरों को अधूरा प्लान बनाने की जगह पूरा प्लान बनाना चाहिए। बजरंग गढ़ की पुलिया से गड्ढे वाला मोहल्ला तक नहर के दोनों ओर पुलिया बनाकर बड़ा अंडर ग्राउंड नाला बनाना चाहिए।
लोकेश, रहवासी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो