scriptग्वालियर में महिला आरक्षक से रेप, छह युवकों ने किडनैप कर वारदात को दिया अंजाम, डर से एक महीने तक रही चुप | six people raped lady constable in Gwalior | Patrika News

ग्वालियर में महिला आरक्षक से रेप, छह युवकों ने किडनैप कर वारदात को दिया अंजाम, डर से एक महीने तक रही चुप

locationग्वालियरPublished: Jan 25, 2020 08:21:17 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

महिला आरक्षक के भाई को मारने की धमकी दे रहे थे आरोपी

3_8.jpg

ग्वालियर/ महिला आरक्षक का अपहरण कर ग्वालियर में छह युवकों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। उसके बाद उसके भाई को मारने की धमकी भी दे रहे हैं। महिला आरक्षक ने शनिवार को आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। लेकिन सवाल है कि जब महिला पुलिसकर्मी ही राज्य में सुरक्षित नहीं हैं तो फिर आम महिलाओं और बेटियों का हाल क्या होगा।

महिला आरक्षक के द्वारा मामला दर्ज करवाने के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ग्वालियर के कंपू थाने में पदस्थापित महिला आरक्षक का अपहरण कर आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। महिला आरक्षक ने कहा है कि आरोपियों ने अपहरण के बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसके बाद रेप किया। महिला के अनुसार इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी का नाम लोकेंद्र है।

27 दिसंबर 2019 की है घटना
दरअसल, यह घटना एक महीने पहले की है। महिला आरक्षक ने कहा कि 27 दिसंबर 2019 को आरोपियों ने अपहरण कर मेरा रेप किया। वहीं इतने दिन बाद एफआईआर दर्ज करवाने की बात पर पीड़िता ने कहा कि वे लोग मेरे भाई को मारने की धमकी दे रहे थे। इस बात से मैं डर गई थी। महिला आरक्षक की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
कमरे में बंद कर किया रेप
आरोपियों का खौफ इतना था कि महिला आरक्षक उनके डर से अपने साथ हुई ज्यादती की घटना को लेकर एक महीने तक चुप रही। पीड़िता ने कहा कि अपहरण कर वे लोग मुझे एक कमरे में ले गए थे, जहां मेरे साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उनलोगों ने धमकी भी दी थी कि अगर किसी को इसके बारे में जानकारी दी तो तुम्हारे भाई की हत्या कर देंगे।
आरक्षक की पत्नी के साथ भी हुआ है ऐसा
कुछ दिन पहले ही ग्वालियर एक आरक्षक की पत्नी का भी अपहरण हुआ था। उस मामले में आरोपियों ने आरक्षक की पत्नी को पांच महीने तक यूपी में अपहरण कर रखा था। इस दौरान उससे रेप करते रहे। लेकिन पुलिस आरक्षक की पत्नी को ढूंढने में कामयाब नहीं हुई। सतीश शर्मा नाम के आरोपी के खिलाफ महिला ने लौटकर थाटीपुर थाने में अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो