script

सिंधिया के खिलाफ लगे नारे मंत्री ने की कांग्रेसी कार्यकर्ता से मारपीट

locationग्वालियरPublished: Sep 16, 2020 04:40:36 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व सीएम कमल नाथ के होर्डिंग हटाने पर सांसद सिंधिया के खिलाफ कर रहे थे नारेबाजी, तभी मौके पर पहुंचे मंत्री जी उलझ गये।

photo_2020-09-16_16-09-28_2.png

ग्वालियर. शहर के फूलबाग चौराहे पर आज नया सियासी ड्रामा नजर आया। चौराहे पर नगर निगम और सिंधिया के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मंत्री जी का गुस्सा फूट पड़ा। शिवराज के कैबिनेट मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर धरना दे रहे काग्रेस कार्यकर्ताओं से उलझ गये और कार से उतरकर कांग्रेस कार्यकर्ता नाजिम खान के साथ मारपीट कर दी।

बताया जा रहा है कि फूलबाग चौराहे पर कमलनाथ दो के लिए लगाए गए पोस्टरों को आज नगर निगम ने हटा दिया। इसको लेकर कांग्रेसी फूलबाग चौराहे पर आ गए और नगर निगम की गाड़ी के आगे लेट गए और सिंधिया विरोध में नारे लगाए। कांग्रेस पूर्व सीएम कमल नाथ के होर्डिंग हटाने पर गुस्सा गई और फूलबाग चौराहे पर हंगामा करने कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री लाखन सिंह भी पहुंच गये। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गये और सिंधिया के खिलाफ नारेबाज़ी करने लगे। धीरे धीरे बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता धरना स्थल पर पहुंच गये।

फूलबाग चल रहे घरने के बीच मंत्री प्रधुम्न सिंह वहां से गुजरे तो कांग्रेसियों ने उनको घेर लिया। उसके बाद मंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ता में जमकर झूमा झटकी हुई। पुलिस के बीच में आने के बाद मंत्री और कांग्रेसियों को छुड़ाया । इसी बीच मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर ने कांग्रेस कार्यकर्ता नाजिम खान के साथ मारपीट कर दी।

https://youtu.be/lBpTMoPY_2Y

ट्रेंडिंग वीडियो