scriptछह दिन से खड़ीं स्मार्ट बसें फिर दौड़ीं | smart buses parked for six days, then ran for shivpuri-guna | Patrika News
ग्वालियर

छह दिन से खड़ीं स्मार्ट बसें फिर दौड़ीं

परिवहन विभाग ने 1 फरवरी से 28 फरवरी तक का अस्थाई परमिट को रिन्यू किया है।

ग्वालियरFeb 02, 2019 / 12:54 am

Rahul rai

smart bus,

छह दिन से खड़ीं स्मार्ट बसें फिर दौड़ीं

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित की जा रहीं सूत्र सेवा बसों का परमिट परिवहन विभाग द्वारा एक महीने के लिए रिन्यू किया गया है। छह दिन पूर्व इन बसों का परमिट खत्म हो गया था, जिससे इनका संचालन बंद था। परमिट रिन्यू होने के बाद शुक्रवार से यह बसें फिर गुना और शिवपुरी रूट पर दौडऩे लगीं। छह दिन से शहर से वातानुकूलित सिटी बसें बंद होने से यात्रियों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई थी।
24 जनवरी से गुना और शिवपुरी जाने वाले यात्री इन लग्जरी बसों से नहीं जा पा रहे थे, क्योंकि इन बसों के परमिट की अवधि 24 जनवरी तक थी, इसके बाद इनका संचालन बंद था। इन बसों के परमिट के लिए सूत्र सेवा ऑपरेटर द्वारा आवेदन दिया गया था। आवेदन पर परिवहन विभाग ने 1 फरवरी से 28 फरवरी तक का अस्थाई परमिट को रिन्यू किया है।
दूसरे शहरों के लिए बसें संचालित करने में नहीं रुचि
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया शहरों के लिए वातानुकूलित लग्जरी बसें चलाई जानी हैं। इन शहरों में स्मार्ट सिटी के तहत बस स्टैंड तैयार हो चुके हैं, लेकिन बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों द्वारा इन शहरों में स्मार्ट बसें संचालित करने में कोई रूचि नहीं दिखाई जा रही है।
इंदरगंज रूट की बसें पहुंच रहीं महाराज बाड़ा
शहर में दीनदयाल नगर से इंदरगंज तक जाने वाली बसें आमखो, कंपू होते हुए महाराज बाड़ा पहुंच रही हैं। यह बसें दिन में दो-तीन चक्कर महाराज बाड़ा तक लगा रही हैं। शहर में नए रूट पर 16 बसें चलाई जानी हैं, लेकिन नई बसें न लाकर दो बसों को ही शहर में घुमाया जा रहा है।
परमिट रिन्यू हो गया है
24 जनवरी को परमिट की अवधि समाप्त होने से बसों का संचालन बंद था। परमिट एक महीने के लिए परिवहन विभाग से रिन्यू हो गया। एक फरवरी से पुन: शिवपुरी और गुना के लिए बसें संचालित होने लगी हैं। शहरी क्षेत्र में दो बसें संचालित हो रही हैं। यह बसें दीनदयाल नगर से इंदरगंज तक ही संचालित हो रही हैं। कभी कि सी काम से ही महाराज बाड़ा पर बस गई होगी।
सावंत सिंह माहौर, ऑपरेटर, सूत्र सेवा, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो