scriptस्मार्ट सिटी के संगीत कार्यक्रम और म्यूजिक वॉक अगले माह से, 90 मिनट की वॉक में पर्यटक देखेंगे शहर की विरासत | Smart City concerts and music walk From next month, tourists will see | Patrika News

स्मार्ट सिटी के संगीत कार्यक्रम और म्यूजिक वॉक अगले माह से, 90 मिनट की वॉक में पर्यटक देखेंगे शहर की विरासत

locationग्वालियरPublished: Nov 24, 2021 09:38:14 am

Submitted by:

Mahesh Gupta

स्मार्ट सिटी बना रही छह माह का कैलेण्डर, स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मौका

स्मार्ट सिटी के संगीत कार्यक्रम और म्यूजिक वॉक अगले माह से, 90 मिनट की वॉक में पर्यटक देखेंगे शहर की विरासत

स्मार्ट सिटी के संगीत कार्यक्रम और म्यूजिक वॉक अगले माह से, 90 मिनट की वॉक में पर्यटक देखेंगे शहर की विरासत

ग्वालियर.

स्मार्ट सिटी ग्वालियर की ओर से रसिक श्रंखला के तहत हर माह संगीत संबंधित कार्यक्रम और म्यूजिक वॉक व हेरिटेज वॉक की शुरुआत फरवरी से होने जा रही है। इसका कैलेण्डर विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है। शुरुआत 13 फरवरी को संगीत सभा से होगी। यह आयोजन महाराज बाड़ा स्थित टाउन हॉल में होगा। इसके साथ ही हेरिटेज वॉक में लोगों को शहर की विरासत से परिचित कराया जाएगा एवं मॉन्युमेंट्स पर कल्चरल एक्टिविटी होंगी। इसमें स्थानीय लोगों को मौका दिया जाएगा।
45 से 90 मिनट की होगी हेरिटेज वॉक
हेरिटेज वॉक हर वीकेंड होगी। यह 45 मिनट से 90 मिनट की रखी जाएगी। स्थानीय लोग व पर्यटकों को शहर के ऐतिहासिक इमारतों व दर्शनीय स्थलों के इतिहास के बारे में बताएंगे। इसमें इंटेक को भी शामिल किया जाएगा। महीने में एक संडे म्यूजिक वॉक भी होगी, जिसमें संगीत से जुड़ी जगहों पर लोगों को ले जाया जाएगा। वॉक के दौरान गाइड साथ होंगे, जो सभी क्वेरीज भी सॉल्व करेंगे।
फोर्ट, बैजाताल, बरई, बेहट में होंगे कार्यक्रम
रसिक श्रंखला के तहत कार्यक्रम महीने में एक बार होंगे। शुरुआत 13 फरवरी को टाउन हाल से होगी। जनवरी में ग्वालियर फोर्ट, फरवरी में बैजाताल, मार्च में जलविहार, अप्रैल में बरई, मई में बेहट, जून में तानसेन मकबरा में कार्यक्रम होंगे। इसमें म्यूजिक प्रोग्राम, नृत्य, नाटक को शामिल किया जाएगा। रसिक श्रंखला के अंतर्गत आगामी छह माह में छह कार्यक्रम होंगे।
वर्जन
अगले माह रसिक श्रंखला के तहत प्रत्येक माह संगीत और नृत्य से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही संगीत और विरासत से जुड़े विषय विशेषज्ञों द्वारा म्यूजिक व हेरिटेज व म्यूजिक वॉक भी संचालित की जाएगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य ग्वालियर में संगीत तथा विरासत संबंधी पर्यटन को बढ़ावा देना है।
जयति सिंह, सीईओ, स्मार्ट सिटी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो