scriptएसएनसीयू का बुरा हाल 20 वार्मर पर 32 नवजात | SNCU's worst condition 20 newborn over 20 warmers | Patrika News

एसएनसीयू का बुरा हाल 20 वार्मर पर 32 नवजात

locationग्वालियरPublished: Aug 05, 2020 06:23:43 pm

कोरोना काल में अस्पतालों की स्थिति गंभीर होती जा रही है। मुरार जिला अस्पताल के गहन चिकित्सक इकाई में क्षमता से अधिक बच्चों को भर्ती करना अब यहां की मजबूरी बन गई है…

corona-2

एसएनसीयू का बुरा हाल 20 वार्मर पर 32 नवजात

ग्वालियर. कोरोना काल में अस्पतालों की स्थिति गंभीर होती जा रही है। मुरार जिला अस्पताल के गहन चिकित्सक इकाई में क्षमता से अधिक बच्चों को भर्ती करना अब यहां की मजबूरी बन गई है। मुरार के एसएनसीयू वार्ड की हालत यह हो गई है कि यहां पर बीस वार्मर हैं।
उन बीस पर अस्पताल प्रबंधन ने 32 नवजात को रखा हुआ है। इसके बावजूद भी यहां पर बच्चों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। इसके चलते डॉक्टरों को भी इलाज करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब इन बच्चों को दूसरी जगह भेजने की भी व्यवस्था नहीं है। इसके चलते परेशानी के बीच बच्चों का इलाज किया जा रहा है। ऐसी व्यवस्था पिछले कई दिनों से कई बार बन चुकी है।

दस बच्चे आ चुके हैं केआरएच से
जेएएच के केआरएच में तीन दिन से डॉक्टर के साथ नर्स भी पॉजिटिव मिल चुकी है। इसके बाद से ही यहां के बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इसमें लगभग दस बच्चों को मुरार की एसएनसीयू में शिफ्ट किया गया। इसके चलते अस्पताल में कुछ बच्चे बढ़ गए। वहीं पहले से ही यहां पर बच्चे भर्ती थे।

कम व्यवस्थाओं में चला रहे काम
एसएनसीयू में बच्चे बढ़ गए हैं। यहां पर 20 वार्मर पर 32 बच्चों का इलाज चल रहा है। इसमें से कुछ बच्चे केआरएच से भी आए हैं। अब कम व्यवस्थाओं में ही हम काम चला रहे हैं।
डॉ. डीके शर्मा, सिविल सर्जन
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो